बठिंडा के गांव नरूआना अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर सांसद हरसिमरत कौर बादल गांव की मंडी में पहुंचीं। सांसद ने किसानों की समस्या सुनने के बाद अपने फोन से डिप्टी कमिशनर अरविंद पाल सिंह को फोन लगाकर किसानों की फसल खरीदने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजने का आग्रह किया।
पढ़ें पूरी खबर
राजपुरा में डायरिया से हुई थी चार बच्चों की मौत
दिवाली के दिन राजपुरा की ढेहा बस्ती में पानी के सैंपल फेल होने की पुष्टि हो गई है। चारों बच्चों की मौत प्रदूषित पानी से फैले डायरिया की वजह से हुई है। ढेहा बस्ती में तीन लड़कियों समेत चार बच्चों की मौत के अलावा करीब दो दर्जन लोग बीमार पड़े थे। बीमार मरीजों का इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में चल रहा है। दिवाली के दिन चार बच्चों की मौत से बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई थी। साक्षी (5) सान्या (5) चाहत (13) रमनदीप (9) की मौत डायरिया की वजह से हुई है।
पढ़ें पूरी खबर
बहिबल कलां गोलीकांड: आरोपी एसपी बिक्रमजीत सिंह को चन्नी सरकार ने किया बहाल
बहिबल गोलीकांड में आरोपी एसपी बिक्रमजीत सिंह को चन्नी सरकार ने बहाल कर दिया है। इस फैसले पर विपक्षी दलों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। बहिबल गोलीकांड मामले में नाम सामने आने पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसपी बिक्रमजीत सिंह को निलंबित कर दिया था। एसपी बिक्रमजीत सिंह ने अपनी बहाली के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है।
पढ़ें पूरी खबर