पिछले सात दिन में रोजाना आने वाले केसों की वृद्धि
- दिनांक पंजाब महाराष्ट्र
- 6 मार्च 0.45 0.41
- 5 मार्च 0.40 0.40
- 4 मार्च 0.31 0.39
- 3 मार्च 0.35 0.39
- 2 मार्च 0.34 0.38
- 1 मार्च 0.31 0.37
- 28 फरवरी 0.29 0.36
कोरोना से 17 की मौत, 1051 मिले संक्रमित
पंजाब में रविवार को कोरोना से 17 मरीजों की मौत हो गई। सूबे में 1051 संक्रमित मिले हैं। गुरदासपुर में 1, जालंधर में 5, एसएएस नगर में 2, मुक्तसर में 2, पटियाला 1 और एसबीएस नगर में 6 मरीजों की जान चली गई। नवांशहर में सबसे ज्यादा 157 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।