पंजाब सरकार ने पेश किया लोकलुभावन बजट।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। चुनावी साल में पेश किया गया बजट पूरी तरह लोकलुभावन रहा। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनता के हर वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं की गई। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने महिलाओं से लेकर बुजुर्गों और किसानों से लेकर सरकारी मुलाजिम तक को अपने बजट से सौगात दी है।
माना जा रहा था कि वित्त मंत्री इस बजट में आम जनता पर कोई नया बोझ डालने से परहेज करेंगे और यह बजट किसानों, खेत मजदूरों, मुलाजिमों और बेरोजगार युवा वर्ग पर केंद्रित होगा। हुआ भी ऐसा ही।महिला दिवस पर पेश किए गए बजट में सरकार ने महिलाओं को बड़ी सुविधा दी है। दिल्ली की तरह ही अब पंजाब में भी महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा सरकारी विद्यार्थी भी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे।