फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने चंडीगढ़ गृह सचिव को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-15 स्थित चिल्ड्रन होम आशियाना से ग्रिल तोड़कर भागीं तीन किशोरियों के मामले में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने घटना का संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ के गृह सचिव को तलब कर तीन जुलाई तक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 14 मई की शाम तीन किशोरियां आशियाना की ग्रिल तोड़कर भाग गई थीं। इनमें से एक किशोरी को पुलिस ने हरियाणा के पिपली के पास से रेस्क्यू किया था, जबकि दो अभी भी लापता हैं। फरार किशोरियों के घरवालों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उनका अब तक कुछ सुराग नहीं लग सका है। आशियाना से एक साथ तीन किशोरियों के फरार होने से परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि सेक्टर-15 स्थित यह चिल्ड्रेन होम बेघर व बेसहारा बच्ची/युवतियों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित होता है। पुलिस ने आशियाना की सुपरिंटेंडेंट वर्षा अरोड़ा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें