फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में मिला स्वर्ण तो टीम में शामिल पंजाब के हर खिलाड़ी को मिलेंगे सवा दो करोड़ रुपये 

Fri, 30 Jul 2021 05:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शुक्रवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल एक के आखिरी मैच में जापान को 5-3 से हरा दिया। यह टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत है।
विज्ञापन
राणा गुरमीत सोढ़ी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने शुक्रवार को एलान किया कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर पंजाब के हर खिलाड़ी को 2.25 करोड़ रुपये इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले पूरी टीम को 2.25 करोड़ रुपये की राशि दी जाती रही है।

विज्ञापन


पंजाब भवन में यूथ विकास बोर्ड की मीटिंग के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए राणा सोढी ने कहा कि ओलंपिक में गए पंजाब के 20 खिलाड़ियों में से भारतीय हॉकी टीम में 11 खिलाड़ी शामिल हैं। हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनको 3 से 4 पदक जीतने की उम्मीद है। 

राणा सोढी ने डायरेक्टर खेल और युवा सेवाएं डीपीएस खरबंदा को निर्देश दिया कि वह बोर्ड के अधिकारियों का सम्मान कायम रखें और उनको सरकारी समागमों में बुलाने संबंधी सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को पत्र जारी करें और बोर्ड अधिकारियों को जिला शिकायत निवारण कमेटियों में शामिल करने के लिए जल्दी से जल्दी कार्यवाही करें। इस मौके पर उनके साथ बोर्ड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह बिंद्रा भी मौजूद रहे।

कोरोना महामारी के दौरान पंजाब यूथ विकास बोर्ड द्वारा किए कार्यों की चर्चा करते हुए बोर्ड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने बताया कि बोर्ड ने कोविड हेल्पलाइन 95772 -00003 शुरू करने के अलावा सीएसआर फंडों द्वारा 2500 से अधिक प्रमाणित पीपीई किट और कोरोना योद्धाओं को 25 लाख रुपये का बीमा मुहैया करवाया गया। 

विज्ञापन


साहनेवाल में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से गैस वाले तीन श्मशान घाट स्थापित किए। उन्होंने बताया कि बोर्ड के अधिकारियों की तरफ से बड़े उद्योगपतियों को सांस्कृतिक-सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्गत अपना योगदान के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सीएसआर फंडों द्वारा बोर्ड की तरफ से लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत वाली 2500 से अधिक खेल किट बाँटी जा रही हैं जबकि साहनेवाल के गांवों में एक करोड़ रुपये की लागत से पांच खेल मैदानों के नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें