फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Jakhar Joins BJP: सुनील जाखड़ ने दिल्ली में थामा भाजपा का दामन, कुछ दिन पहले कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

Thu, 19 May 2022 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुनील जाखड़ ने भाजपा में शामिल होते समय कहा कि मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले 50 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। आज मैंने पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ अपना 50 साल पुराना नाता तोड़ दिया।  
विज्ञापन
सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हुए। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस से अपने परिवार का पांच दशक पुराना नाता तोड़ने के बाद पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दी। कांग्रेस के चिंतन शिविर के पहले ही दिन जाखड़ ने भावुक बयान दे कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के बाद जाखड़ ने कहा, मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले 50 सालों से कांग्रेस पार्टी की सेवा की। आज मैंने पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे के मुद्दों पर कांग्रेस से पांच दशक पुराना नाता तोड़ लिया है। अब मैं भाजपा के साथ पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे की राजनीति करूंगा। कांग्रेस की अनुशासन समिति ने जाखड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो साल के लिए निलंबित करने की सिफारिश की थी। इसके बाद जाखड़ को सभी पदों से हटा दिया गया था।

पार्टी को मजबूती मिलेगी: नड्डा
नड्डा ने जाखड़ का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके आने से पंजाब में पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा, जाखड़ कांग्रेस में रहते हुए भी अलग छवि के नेता रहे हैं। उन्होंने हमेशा किसानों के लिए काम किया। मुझे पूरा भरोसा है कि उनके साथ मिलकर भाजपा पंजाब को एक नए मुकाम पर ले जाएगी। इसमें सुनील जाखड़ का अहम योगदान रहने वाला है। गौरतलब है कि बुधवार को ही जाखड़ ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
विज्ञापन



पंजाब की सियासत में बड़ा नाम रहा है जाखड़ परिवार

जाखड़ परिवार का पंजाब की राजनीति में बड़ा नाम रहा है। सुनील जाखड़ के पिता बलराम जाखड़ की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी। उन्होंने कई बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। फिलहाल सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ पंजाब के अबोहर से कांग्रेस के विधायक हैं। चर्चा है कि देर सवेर वह भी भाजपा का दामन थामेंगे।

हिंदू होने की वजह से सीएम नहीं बनाया था

सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद ज्यादातर विधायक उनके समर्थन में थे। इसके बावजूद सिर्फ उन्हें हिंदू होने की वजह से सीएम नहीं बनाया गया था। इसके पीछे अंबिका सोनी थी, जिन्होंने कहा था कि पंजाब में सिख ही सीएम होना चाहिए। इससे जाखड़ को हटाकर सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाया गया था। 

भाजपा में जाखड़ के शामिल होने का अच्छा फैसला है। अब सही पार्टी में सही आदमी आया है। उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए बधाई। उनके जैसे ईमानदार और सच्चे नेता का कांग्रेस पार्टी में होना बहुत मुश्किल था। यही वजह है कि वह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए।  कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब

जाखड़ हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलते रहे हैं, अब वह उन्हीं के साथ खड़े हो गए हैं। उनके इस फैसले को लेकर मुझे बड़ी हैरानी है। सुखबीर सिंह बादल, अध्यक्ष, शिअद

कोई अचरज नहीं हुआ। सुनील जाखड़ आज औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बहुत पहले से ही पार्टी के लिए काम करना शुरू कर दिया। खुले तौर पर हिंदुत्व की राजनीति करते हुए पार्टी को हर तरह से नुकसान पहुंचाया। उनके लिए हिंदु कार्ड बनाने का कारण था और आज इसका कारण सामने आ गया है। अमरिंदर सिंह राजा, प्रधान पंजाब कांग्रेस
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें