पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने तरनतारन की जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। उन पर सरकार द्वारा तय मानकों के मुताबिक बच्चों की वर्दी न खरीदने का आरोप है। इस दौरान वे जालंधर कार्यालय से अटैच रहेंगी।
शिक्षा विभाग के मुताबिक तरनतारन डीईओ एलिमेंट्री दलजिंदर कौर ने सरकारी नियमों के विपरीत जाकर वर्दियों की खरीद की है। साथ ही उन पर ग्रांट में हेराफेरी का आरोप है। विभग की जांच में यह बात सामने आई है जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। विभाग ने अपने आदेश में साफ कहा कि मुअत्तली के समय दौरान उन्हें गुजारा भत्ता दिया जाएगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को वर्दियां और अन्य सामान मुहैया करवाया जाता है। इसके लिए बकायदा फंड का इंतजाम किया गया है। सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद घरों के 2500000 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं।