फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मान सरकार की राह पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, बजट तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे

Thu, 16 Feb 2023 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिरोमणि कमेटी के महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इस बार बजट प्राथमिकताएं तय करने के लिए सब के परामर्श के अलावा सदस्यों और संगत के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इस संबंध में शिरोमणि समिति ने ईमेल आईडी sgpcbudgetsuggestions@gmail.com जारी किया है।
विज्ञापन
एसजीपीसी बजट के लिए ईमेल आईडी जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इस बार अपना बजट तैयार करने के लिए संगत के सुझाव लेगी। एसजीपीसी की ओर से पहली बार बजट के संबंध में विचार और सुझाव भेजने के लिए ईमेल जारी किया गया है। 

विज्ञापन


मार्च माह में बजट की जनरल हाउस बैठक बुलाई जानी है। इसके लिए शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने एक सब कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कैमपुर, महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल, कार्यकारिणी कमेटी सदस्य जरनैल सिंह करतारपुर, भाई राजिंदर सिंह मेहता, भाई अमरजीत सिंह चावला, भाई गुरबख्श सिंह खालसा, सरवन सिंह कुलार और कुलवंत सिंह मन्नन शामिल हैं।


शिरोमणि कमेटी के महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इस बार बजट प्राथमिकताएं तय करने के लिए सब के परामर्श के अलावा सदस्यों और संगत के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इस संबंध में शिरोमणि समिति ने ईमेल आईडी sgpcbudgetsuggestions@gmail.com जारी किया है। एसजीपीसी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस ईमेल का प्रचार किया जा रहा है। संगत और एसजीपीसी सदस्यों से अनुरोध है कि वे बजट के संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव भेजें। ताकि सदस्यों व संगत की भावनाओं के अनुरूप बजट तैयार किया जा सके। 
विज्ञापन


ग्रेवाल ने कहा कि शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा गठित बजट सब कमेटी की बैठकें पिछले एक माह से चल रही हैं, जिसमें विभिन्न वित्तीय पहलुओं पर चर्चा हो रही है। साथ ही अब संगत के सुझाव भी काफी अहम होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रयास पहली बार किया जा रहा है और उम्मीद है कि इसके अच्छे परिणाम आएंगे। एसजीपीसी शिरोमणि कमेटी गुरुद्वारा, शिक्षण संस्थान, धर्म प्रचार कमेटी, प्रेस और प्रकाशन, ट्रस्ट आदि के लिए बजट तैयार करेगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें