फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में 4 हज़ार पदों पर होने वाली है भर्तियां, आवेदन करने के लिए रहें तैयार

Fri, 12 May 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस की भर्ती - फोटो : file
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का खास मौका हाथ आने वाला है। पुलिस में 4 हज़ार पद भरने की तैयारी हो रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में सभी रैंकों के 4000 मौजूदा पद भरने के लिए शीघ्र कदम उठाने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि हर साल 2000 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती, उन पदों पर की जाए जो पुलिस कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से खाली हो जाते हैं। 
विज्ञापन


गृह और पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में सभी पदों को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए। पुलिस कर्मचारियों की कमी पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के पद भरने के मामले में देरी नहीं होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को बदलकर इस विभाग में बड़े सुधारों का आरंभ किया है।
विज्ञापन

हर घर में एक युवा को मिलेगा रोजगार

कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
 कैप्टन ने कहा कि पुलिस की मूल सेवा राज्य में अमन शांति व सद्भावना कायम रखना है। इससे किसी भी कीमत पर कोई समझौता नही किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के चुनाव वायदे के अनुसार पुलिस फोर्स में सुधार के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय पर भर्ती करने से राज्य में नवयुवकों के लिए रोजगार के अति आवश्यक अवसर पैदा करने में भी सहायता मिलेगी।

कैप्टन ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान प्रत्येक घर में कम से कम एक नौकरी के वायदे से बेरोजगार नवयुवकों को नौकरियां उपलब्ध करवाने के लिए उनकी सरकार वचनबद्ध है। इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह एनएस कलसी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, डीजीपी सुरेश अरोड़ा, एडीजीपी (प्रोविजनिंग एंड आईटी) वीके भावरा, एडीजीपी प्रशासन इकबाल प्रीत सिंह सहोता और आईजी हेडक्वार्टर जतिंद्र सिंह औलख उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें