अब भारत से ड्रोन उड़कर पाक से ला रहे नशा
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि अब भारत में बैठे तस्कर और गैंगस्टर यहां से ड्रोन पाकिस्तान भेज रहे हैं। साथ ही वहां से नशा व हथियार मंगवा रहे हैं। जांच में यह भी बात पता चला है कि अभी तक आरोपी स्मॉल ड्रोन इस्तेमाल कर रहे थे। इसमें दो किलोग्राम से लेकर 25 किलोग्राम सामान मंगवा रहे हैं।
पुलिस की टीमें अब इस चीज में जुट गई है कि आरोपी मीडियम या लार्ज ड्रोन का इस्तेमाल न कर पाएं। इन दोनों श्रेणी में एक बार में ड्रोन 25 से 150 किलोग्राम तक सामान ला सकता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि वह इस मामले केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखेंगे। साथ ही मांग करेंगे ड्रोन रजिस्ट्रेशन के लिए पॉलिसी बनाई जाए ताकि कोई ड्रोन मार गिराया जाता है तो पता चल सके कि इसके पीछे कौन है।
थानों को अचूक किलों में बदलने की तैयारी
पुलिस अब राज्यों के 400 थानों को सुरक्षित करने में जुट गई है। 14 जिलों को पुलिस की तरफ से फंड भी जारी कर दिया गया। इस दौरान थानों में कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ बाउंड्री वॉल की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही कुछ थानों में फ्लड लाइट से लेकर अन्य इंतजाम किए जाएंगे। यह सारी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं।
हम सीमावर्ती जिलों में चौकसी कमेटियां बना रहे हैं। उम्मीद है कि इसके अच्छे नतीजे आएंगे। - सुखचैन सिंह गिल, आईजी हेडक्वार्टर।