पंजाब सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से 18 डीएसपी/एसीपी रेंक के अफसरों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, फिरोजपुर मुख्यालय के डीएसपी अनिल कुमार को डीएसपी पटियाला सब डिवीजन, लुधियाना पीसीआर के एसीपी सतपाल सिंह को डीएसपी मोगा सिटी, कपूरथला स्पेशल ब्रांच के डीएसपी धर्मपाल को नवांशहर में डीएसपी इनवेस्टीगेशन, पटियाला सब डिवीजन के डीएसपी सुखमिंदर सिंह को खन्ना मुख्यालय में इसी पद पर लगाया गया है।
इनके अलावा, नवांशहर के डीएसपी इनवेस्टीगेशन सोहन लाल को फतेहगढ़ साहिब मुख्यालय में डीएसपी लगाया गया है जबकि फतेहगढ़ मुख्यालय में तैनात डीएसपी सुरिंदरजीत कौर को सीटीसी बहादुरगढ़ पटियाला में डीएसपी तैनात किया गया है। मोगा सिटी के डीएसपी हरिंदर सिंह को डीएसपी फिरोजपुर मुख्यालय, होशियारपुर स्पेशल ब्रांच की डीएसपी पीपीएस अधिकारी अमनदीप कौर को तरन तारन में डीएसपी इनवेस्टीगेशन, फाजिल्का में डीएसपी इनवेस्टीगेशन भूपिंदर सिंह को डीएसपी फिरोजपुर मुख्यालय, डीएसपी पठानकोट सब डिवीजन कुलदीप सिंह को बरनाला इंटेलिजेंस विंग में डीएसपी तैनात किया गया है।
मोहाली मुख्यालय के डीएसपी धर्मपाल को डीएसपी संगरुर मुख्यालय, जालंधर पीसीआर के एसीपी लखवीर सिंह को अमृतसर में एसीपी कंट्रोल रूम, अमृतसर पीसीआर के एसीपी रविंदर कुमार को पीसीआर जालंधर में एसीपी लगाया गया है। एनआरआई विंग के डीएसपी सुरिंदर कुमार को जालंधर मुख्यालय में एसीपी, एनआरआई विंग की ही डीएसपी रुपिंदर कौर भट्टी को लुधियाना मुख्यालय में एसीपी, एनआरआई विंग के डीएसपी कंवलपाल सिंह को पठानकोट में डीएसपी इनवेस्टीगेशन, बरनाला मुख्यालय के डीएसपी सरबजीत सिंह को लुधियाना (रूरल) मुख्यालय में डीएसपी और सब डिवीजन बाघा पुराना के डीएसपी जसपाल सिंह को बरनाला मुख्यालय में डीएसपी तैनात किया गया है।