फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के इस जांबाज अफसर ने फतेह किया माउंट एवरेस्ट, शानदार स्वागत

Fri, 16 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट फतेह कर शहर पहुंचे दलजिंदर
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट फतेह कर लालड़ू इलाके के दलजिंदर सिंह वीरवार का अपने गांव जौलां कलां पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। क्राइम ब्रांच के एएसआई दलजिंदर सिंह बाछल(43) ने एक बार फिर देश, पंजाब पुलिस व गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


वह पंजाब पुलिस के पहले जांबाज अफसर बने हैं, जिन्होंने विश्व की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह की है। वह 15 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय दल का हिस्सा बने थे। दल में वह एक मात्र भारतीय थे, जबकि अन्य चीन, नेपाल के शेरपा, पाकिस्तान व मोरक्को के पर्वतारोही थे। बकौल दलजिंदर सिंह उन्होंने 10 मई से ट्रैकिंग शुरू की थी और 16 मई को बेस कैंप पहुंच गए थे। 21 मई की सुबह 8 बजे उन्होंने तिरंगे के साथ पंजाब पुलिस का झंडा एवरेस्ट पर फहराया था।

22 मई की रात वह अपने बेस कैंप में लौट आए थे। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र में वर्जिन चोटी और लद्दाख रीजन में स्टोक कांगड़ी पीक फतेह कर चुके हैं। दलजिंदर सिंह ने पहले ही दो वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज बना चुके हैं। क्लाइमेंट चेंज अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत टीम ने 30 फुट की गहराई में 110 मीटर साइकिलिंग की। दूसरा रिकार्ड इतनी ही गहराई में जाकर टीम ने एक-एक केला समुद्र में खाने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। दलजिंदर सिंह बाछल गोवा में बीते साल 6 जनवरी को अरब सागर में 16.4 फुट गहराई में  50 मीटर तक साइकिल चला चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें