फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : एक्टिवा पर जा रहे पंजाब पुलिस के जवान को कार ने मारी टक्कर, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-7 स्थित केबी डीएवी लाइट प्वाइंट के पास स्विफ्ट कार ने एक्टिवा सवार पंजाब पुलिस के जवान को टक्कर मार दी। इससे वह लहुलूहान हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बलविंदर सिंह को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मनीमाजरा निवासी कार चालक वैभव खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलविंदर सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से होशियारपुर के गांव सफदरगंज के रहने वाले हैं। उनकी ड्यूटी चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में किसी अधिकारी के साथ लगी है। शनिवार दोपहर को वह अपनी एक्टिवा पर किसी काम से मार्केट जा रहे थे। सेक्टर-7 स्थित केबी डीएवी लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें