फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: साल भर में 18 आतंकी मॉड्यूल पर्दाफाश, 22 ड्रोन मार गिराने में मिली कामयाबी, 119 आतंकी काबू

Mon, 26 Dec 2022 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आईजी ने बताया कि 06 अप्रैल 2022 को गठित एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एटीजीटीएफ) ने 111 गैंगस्टरों के मॉड्यूल का खुलासा कर 428 आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों से 44.21 किलोग्राम हेरोइन व 1.30 करोड़ रुपये की राशि बरामद की गई। आरोपियों से 97 वाहन व 1.30 करोड़ रुपये की राशि बरामद की है।
विज्ञापन
आईजी (हेडक्वार्टर) सुखचैन सिंह गिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने पड़ोसी देश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की साजिशों को नाकाम कर 19 बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 119 के करीबी आतंकियों को काबू किया है। इतना ही नहीं अब तक 22 ड्रोन भी मार गिराने में पुलिस पुलिस कामयाब रही है। एक जनवरी से अब तक 955 भगोड़ों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। पकड़े गए आतंकियों से पुलिस ने 43 राइफल, 220 पिस्टल, 13 टिफिन आईईडी, 24.5 किलोग्राम आरडीएक्स व विस्फोटक सामाग्री, 37 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। यह दावा सोमवार को सेक्टर-नौ स्थित पंजाब पुलिस के मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान आईजी (हेडक्वार्टर) सुखचैन सिंह गिल ने किया। 

विज्ञापन


428 गैंगस्टर काबू कर 1.30 करोड़ बरामद
आईजी ने बताया कि 06 अप्रैल 2022 को गठित एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एटीजीटीएफ) ने 111 गैंगस्टरों के मॉड्यूल का खुलासा कर 428 आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों से 44.21 किलोग्राम हेरोइन व 1.30 करोड़ रुपये की राशि बरामद की गई। आरोपियों से 97 वाहन व 1.30 करोड़ रुपये की राशि बरामद की है।

16798 नशा तस्कर पहुंचे सलाखों के पीछे
नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस पूरी तरह सख्त रही। इस दौरान 16798 नशा तस्कर या सप्लायर काबू किए गए। इनमें 2316 बड़े शातिर तस्कर थे। इस दौरान दर्ज कुल 12171 एफआईआर में 1374 कॉमर्शियल कैटेगरी के थे। इस दौरान 690 किलोग्राम अफीम, 729.5 किलोग्राम हेरोइन, 1396 किलोग्राम गांजा, 518 क्विंटल भुक्की बरामद की। इस दौरान 60.13 लाख की नशीली गोलियां व 11.59 करोड़ ड्रग मनी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड समेत पांच केसों को सुलझाया
2022 जनवरी से लेकर अब तक पांच बड़ी वारदातें हुई है। इनमें सभी केसों को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस चौकी कालवा थाना नूरपुर बेदी, रोपड़ में आईईडी धमाका, मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यायल पर आरपीजी हमला, पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड और बरगाड़ी बेअदबी कांड के आरोपी प्रदीप कुमार की हत्या व तरनतारन के सहराली थाने पर आरपीजी हमले का केस शामिल है।

पुलिस भलाई अलाटमेंट फंड 15 करोड़ किया
ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिस मुलाजिमों के परिवारों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि 20 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ कर दी गई है। हाल ही में शहीद कांस्टेबल मनदीप सिंह के परिवार को दो करोड़ रुपये की राशि सौंपी गई। इसमें एक करोड़ का चेक पंजाब पुलिस व एक करोड़ की राशि एचडीएफसी बैंक ने दी। इसके अलावा पुलिस भलाई अलाटमेंट बजट 10 करोड से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

पुलिस का दावा- अपराध का ग्राफ गिरा
पंजाब पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक गत साल 723 हत्या के मामले दर्ज हुए थे जबकि इस साल 654 हत्याओं के केस दर्ज हुए हैं। इसी तरह 2021 में अगवा करने के 1787 मामले सामने आए थे जबकि इस साल 1646 केस दर्ज हुए हैं। इसी तरह चोरी के 2021 में 8417 से केस दर्ज हुए थे। 2022 में इसकी संख्या 8407 रही। इस साल आबकारी एक्ट केस संबंधी 9104 केस दर्ज हुए हैं जबकि गत साल 10745 केस दर्ज हुए थे। सूबे में दर्ज एफआईआर की गिनती 2021 में 73581 से अब 71827 रह गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें