फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पाक को ठिकाना बनाने वाले गैंगस्टर हैरी चट्ठा पर केस, जाली पासपोर्ट पर देश से भागा, सात अन्य पर भी FIR

Tue, 20 Dec 2022 06:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) विंग ने कुख्यात गैंगस्टर सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा समेत सात वांछित अपराधियों पर मामला दर्ज किया है। ये सभी कथित तौर पर फर्जी पहचान पत्र से बने पासपोर्ट का इस्तेमाल कर देश से भागने में कामयाब हो गए हैं। हैरी इन दिनों पाकिस्तान में है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी हैरी चट्ठा का इस्तेमाल अब रिंदा की जगह करना चाहती है। कुछ दिन पहले ही आतंकी रिंदा की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाली दस्तावेज से पासपोर्ट बनवा कर विदेश भागने वाले गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लंडा के साथी सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा व सात अन्य के खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन (एसएसओसी) सेल ने केस दर्ज किया है। एसएसओसी के पास सूचना आई थी कि कुछ लोगों का संपर्क पासपोर्ट दफ्तर, सेवा केंद्र और पंजाब पुलिस के कुछ लोगों से है। यह लोग अंतरराज्यीय गैंगस्टरों के गुर्गों और खतरनाक भगोड़ों को विदेश भागने में मदद करते हैं और उन्हें जाली दस्तावेज के जरिये पासपोर्ट बनवाकर मुहैया करवाते हैं। एसएसओसी ने यह केस आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 474 और पासपोर्ट एक्ट 1976 के सेक्शन 12 (1) के तहत दर्ज किया है। गैंगस्टर हैरी चट्ठा इन दिनों पाकिस्तान में है। 

विज्ञापन


एसएसओसी को सूत्रों ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों का जाल पंजाब के पासपोर्ट दफ्तरों, सेवा केंद्रों, पुलिस विभाग व अन्य संबंधित विभागों में फैला है। सूत्रों ने यह भी बताया कि वर्तमान में पंजाब के कई भगोड़े, तस्कर, गैंगस्टर और समाज विरोधी तत्व इन गिरोहों के संपर्क में हैं। ये सभी गलत पहचान पर पंजाब व अन्य दूसरे राज्यों से पासपोर्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं ताकि भारत छोड़कर फरार हो सकें। इसके आधार पर केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच कर स्पेशल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित एरिया के मजिस्ट्रेट के पास भेजने की तैयारी एसएसओसी कर रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

जांच के बाद एसएसओसी ने पाया कि गैंगस्टर लंडा गैंग के सदस्य व गुरदासपुर के गांव चट्ठा निवासी सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा, तरनतारन के गांव हवेलियां निवासी गुरजंट सिंह उर्फ भोलू, तरनतारन के भूच्चर गांव निवासी रछपाल सिंह उर्फ दाना, तरनतारन के गांव डियाल निवासी केंदरबीर सिंह उर्फ सन्नी, तरनतारन के गांव चंबल निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, गुरदेव सिंह उर्फ जैमल, तरनतारन के पट्टी स्थित कुल्ला रोड निवासी राउ बरिंदर सिंह उर्फ राउ और गुरदासपुर थानाक्षेत्र के पवित्र सिंह जाली पहचान पत्रों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने में कामयाब हो चुके हैं। इसके आधार पर ही एसएसओसी ने गैंगस्टर हैरी चट्ठा समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। 

खंगाले जाएंगे पासपोर्ट आवेदन
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट तैयार करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें पंजाब के पासपोर्ट दफ्तरों, सेवा केंद्रों और पासपोर्ट से जुड़े विभाग में काम करने वाले पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों पर नजर रखने के लिए तैयार की हैं। वहीं पिछले दिनों पंजाब के पासपोर्ट दफ्तरों में पहुंचने वाले पासपोर्ट के आवेदनों को भी खंगालने की तैयारी कर ली है, ताकि संदिग्ध आवेदकों के पासपोर्ट आवेदन के साथ लगे सभी दस्तावेजों की जांच कर इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें