फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट 2016: 'प्रभु' की लीला पर टिकी पंजाब की निगाहें

Tue, 23 Feb 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ओर से 25 फरवरी को पेश किए जाने वाले रेल बजट पर एक बार फिर पंजाब की निगाहें टिक गई हैं। यूपीए-2 में रेल मंत्री पवन बंसल ने पंजाब को कई सौगातें दी थीं। एनडीए-2 का पहला रेल बजट पेश करते हुए सदानंद गौड़ा ने भी पंजाब को निराश नहीं किया था, लेकिन 2015 रेल बजट में प्रभु ने पंजाब को काफी निराश किया।
विज्ञापन


सूबे की किसी भी मांग पर विचार नहीं किया गया था, इसलिए उम्मीद है कि शायद इस बार पंजाब पर कृपा हो जाए। पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा मालवा की चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी है। मालवा में 14 जिले हैं। यहां रिफाइनरी, थर्मल प्लांट, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल समेत कई अहम संस्थान हैं।

मालवा को पंजाब का दिल माना जाता है और चंडीगढ़ उसकी राजधानी है, लेकिन राजपुरा से सनेटा के बीच सिर्फ 16 किलोमीटर का ट्रैक न बिछने केकारण पूरा मालवा चंडीगढ़ से कटा है। लोगों को ट्रेन से चंडीगढ़ आने केलिए पहले अंबाला जाना पड़ता है या फिर वे बस द्वारा चंडीगढ़ पहुंचते हैं।
विज्ञापन


कई सालों से इस कनेक्टिविटी की पुरजोर मांग उठती आ रही है। नई दिल्ली और अमृतसर के बीच सेमी बुलेट ट्रेन भी सूबे की प्रमुख मांग रही है। कैंसर अस्पताल शुरू होने केसाथ संगरूर स्टेशन अहम होगा, इसलिए यहां सभी प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग भी उठी है।

नई दिल्ली-संगरूर-लुधियाना शताब्दी को जालंधर तक बढ़ाने की मांग भी लंबित है। औद्योगिक नगरी लुधियाना व चंडीगढ़ के बीच ईएमयू चलाने की मांग भी पुरानी है। जालंधर रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन और यहां ट्रैफिक समस्या को देखते हुए कई आरओबी बनाने की मांग है।

फिल्लौर और गोरायां स्टेशन पर अहम ट्रेनों के स्टॉपेज की लोगों को उम्मीद है। लोगों की मांग है कि अमृतसर-नांदेड़ साहिब ट्रेन को रोजाना चलाया जाए। राजपुरा-पटियाला-धूरी-बठिंडा लाइन के दोहरीकरण की मांग लंबे समय से लंबित है। वहीं, मोहाली-राजपुरा के बीच नया ट्रैक बिछाने की मांग उठी है।
विज्ञापन


पिछली बार इन मांगों की अनदेखी
-पटियाला-चंडीगढ़ रेल लिंक
-नई दिल्ली-अमृतससर सेमी बुलेट
-होशियारपुर-टांडा रेल लिंक
-राजपुरा-बठिंडा ट्रैक का दोहरीकरण
-राजपुरा-लहरा मोहब्बत ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन
-फाजिल्का-पटियाला-नई दिल्ली शताब्दी
-लुधियाना में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन
-लुधियाना-फिरोजपुर ट्रेन को चंडीगढ़ तक करना
-संगरूर से गुजरने वाली ट्रेनों का स्टॉपेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें