फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 69000 किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने 61.49 करोड़ रुपये ब्याज राशि माफ की

Wed, 21 Oct 2020 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

किसानों की कर्ज माफी को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक (पीएडीबी) के 69000 किसानों का दंडित ब्याज 61.49 करोड़ रुपये सरकार ने माफ कर दिया गया है। कर्जदार किसानों से पीएडीबी द्वारा खरीफ 2020 की वसूली अभियान के दौरान ब्याज की यह राशि वसूली जानी थी।

विज्ञापन


अब पीएडीबी के जो कर्जदार किसान हैं, उन्हें 31 दिसंबर तक अपनी पूरी कर्ज की राशि जमा करवानी होगी या खातों को बंद करना होगा। राज्य में कुल 89 पीएडीबी के लगभग 69000 डिफॉल्टर कर्जदार हैं, जिन पर लगभग 1950 करोड़ रुपये की डिफॉल्टर राशि बैंक की बकाया है। साथ ही 61.49 करोड़ रुपये की दंडित ब्याज की अतिरिक्त राशि है। 

इनमें से 70 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान हैं, जिनके पास पांच एकड़ या पांच एकड़ से कम जमीन है। इस फैसले से उनको बकाया रकम भरने में राहत मिलेगी। बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर द्वारा सिफारिश करने के बाद रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं, पंजाब द्वारा मंजूरी दे दी गई है।

कर्ज माफी स्कीम के अंतर्गत अब तक साढ़े पांच लाख से अधिक किसानों का 4500 करोड़ रुपये के करीब कर्ज माफ किया जा चुका है। पंजाब के किसानों के साथ हमेशा सरकार खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। - सुखजिंदर सिंह रंधावा, सहकारिता मंत्री, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें