फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप बाजवा की जाखड़ को चुनौती, बोले- मेरे साथ सोनिया गांधी के पास चलें, देखें- किसे घर से निकाला जाता है 

Fri, 07 Aug 2020 08:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने जहरीली शराब मामले में एक बार फिर अपनी पार्टी की सरकार को घेरा। उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ को चुनौती देते हुए कहा कि वह मुझे और सांसद शमशेर सिंह दूलो को साथ लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास चलें। तब देखेंगे कि सोनिया गांधी जाखड़ को घर से निकालती है या फिर उन दोनों को। इन लोगों के पास इतनी ताकत नहीं, जो उन्हें निकाल सके। 

विज्ञापन


बाजवा शुक्रवार को हाथी गेट में जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के पारिवारिक सदस्यों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों से दुख व्यक्त करते हुए सारे घटनाक्रम का ब्योरा लिया। इसके बाद बाजवा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उनके द्वारा शोर मचाने के बाद आज 'कुंभकरण' पांच महीने के बाद घर से बाहर निकले हैं। 

यह भी पढ़ें- 25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि एक हफ्ता पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया के जरिये कहा था कि उन्हें बाजवा और दूलो की चिट्ठी ही नहीं मिली। अगर मिली होती तो वे उन चिट्ठियों का जवाब देना जरूरी नहीं समझते। बाजवा ने कहा कि सीएम का फर्ज है कि हर किसी को उसके सवाल का जवाब दे। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें