फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से सात की मौत, 142 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 120 की जा चुकी जान

Fri, 26 Jun 2020 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में गुरुवार को कोरोना ने सात और लोगों की जान ले ली। राज्य में बीते दो दिन के दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या 15 हो गई। मृतकों की कुल संख्या 120 तक पहुंच गई है। इसके अलावा बीते 24 घटे के दौरान 142 नए पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 4769 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 2,69,037 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय 1457 मरीज विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में भर्ती हैं। इनमें अमृतसर के 3, जालंधर के 2 और पठानकोट व पटियाला के 1-1 मरीज समेत कुल 25 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 5 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच गुरुवार को 93 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 3192 हो गई है।


यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन


जालंधर में कोरोना से 19वीं मौत, 25 संक्रमित मिले
जालंधर में कोरोना से 19वीं मौत हो गई है। गुड़ मंडी के रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग को कुछ दिन पहले कोरोना हो गया था। उन्हें पहले जालंधर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां से उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह डीएमसी में उनकी मौत हो गई है। मृतक पहले से हार्ट और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं शहर में गुरुवार को कोरोना के 25 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 

अमृतसर में तीन की मौत, 27 नए केस 
अमृतसर में कोरोना से संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई है। मृतकों में नौजवान चमरंग रोड एकता नगर निवासी 34 वर्षीय नौजवान, महिला (58) निवासी हरीपुरा और 88 वर्षीय बुजुर्ग निवासी सिविल लाइन्स शामिल हैं। इसके साथ ही अमृतसर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। गुरुवार को 27 नए केस रिपोर्ट हुए। इनमें से 15 पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। थाना ए डिवीजन में कार्यरत एक पुलिस जवान, विजिलेंस विभाग के दो कर्मचारी, पुलिस लाइन दुबुर्जी के पांच जवान सहित कटरा खजाना की गली दई वाली से पांच व जमुन रोड व स्राई अमानत खान से एक-एक पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुआ है। 

मोगा: स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर समेत छह पॉजिटिव

मोगा स्वास्थ्य विभाग में नोडल अफसर समेत छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक पुलिस कर्मचारी समेत दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं गुरुवार को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में मोगा के गांव लोहारा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और वह काला पीलिया समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित था।

सहायक सिविल सर्जन डॉ. जसवंत सिंह ने बताया कि गुरुवार को उनके विभाग के एक डॉक्टर समेत बाघापुराना ब्लाक से दो व मोगा ब्लाक से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें गांव दुन्नेके निवासी पुलिस कर्मचारी भी शामिल है। सिविल अस्पताल की संबंधित आरआरटी टीम के सैंपल लेकर सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 

मुक्तसर: नौ नए केस मिले
मुक्तसर में गुरुवार को नौ पॉजिटिव केस सामने आए। सात मरीजों को कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद अब जिले में 46 एक्टिव
केस हैं। एक केस फिरोजपुर से संबंधित होने के कारण वहां रेफर कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया कि नए केसों में दो केस फैक्ट्री रोड, एक अबोहर रोड, एक कोटली रोड का है। जबकि एक रुपाणा, एक हरिके कलां, एक मलोट व दो गिद्दड़बाहा के हैं। 

फिरोजपुर में छह पॉजिटिव
फिरोजपुर में गुरुवार को कोरोना के छह नए मरीज आए हैं। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 33 हो गई है। महिला बैंक कर्मी का पति, ससुर, सास व एक बैंककर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। 

बठिंडा निवासी संक्रमित की फरीदकोट में मौत

कोरोना पीड़ित एक व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई। मृतक हरबंस नगर निवासी था। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित था और अपना उपचार करवाने फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में आया था। वहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक कोरोना संक्रमित पाया गया था। कोरोना से जिले से संबंधित पहले व्यक्ति की मौत हुई है। डीसी बी श्रीनिवासन ने अधिकारिक तौर पर बयान जारी कर पुष्टि की है।

फतेहगढ़ साहिब: चार नए केस 
अमलोह हलके में आज कोरोना के चार नए केस आए हैं। यह सभी पहले से पीड़ित बार एसोसिएशन अमलोह के प्रधान के संपर्क में थे। इसमें उनका 8 साल का पोता और घर में काम करने वाली एक महिला भी शामिल हैं। बाकी मरीज अमलोह के वार्ड नंबर-11 और 12 से हैं। 

होशियारपुर: दो और पॉजिटिव मरीज मिले
होशियारपुर जिले में गुरुवार को दो नए केस सामने आए। सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि हेल्थ सेंटर पालदी के तहत एक मरीज गांव रामपुर का 51 वर्षीय व्यक्ति है जबकि दूसरी मरीज हेल्थ सेंटर हारटा बडला के तहत गांव बड्याल से 62 वर्ष की महिला है।

गुरदासपुर: आठ नए मरीज मिले
गुरदासपुर में गुरुवार को आठ नए केस सामने आए। सभी मरीज बाहरी राज्यों से गुरदासपुर में आए थे। नए मरीजों में दिल्ली से लौटा व्यक्ति, डेरा बाबा नानक के गांव हरुवाल से एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। जिनमें 6 साल का बच्चा भी है। डेरा बाबा नानक का ही एक पुलिस कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। गांव अवांखा की मरला कालोनी का 30 साल का युवक जो हरियाणा से आया था, भी संक्रमित पाया गया है। पुणे से लौटा एक क्रेन ऑपरेटर भी संक्रमित पाया गया है। 
विज्ञापन

लुधियाना : डीसीपी अश्विनी कपूर भी कोरोना की गिरफ्त में

जिले में वीरवार को कोरोना के 21 नए मामले सामने आए हैं। डीसीपी (लॉ एंड आर्डर) अश्विनी कपूर भी संक्रमित पाए गए हैं। उनके ऊपर क्वारंटीन केंद्रों की सुरक्षा का भार था। इसमें 18 लोग लुधियाना और तीन अन्य जिलों से हैं। लुधियाना में कोरोना संक्रमण के कुल केसों की संख्या 667 हो गई है। वीरवार को कोरोना से जीत हासिल करने वाले 39 लोगों को छुट्टी देकर उनके घर भेज दिया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा के अनुसार वीरवार को खन्ना, जोधा, डांगो,  हठूर, प्रेम नगर, डेहलों, हंबड़ा रोड, अमरपुरा, प्रीत विहार और मुंडिया कलां से कोरोना संक्रमण का एक एक केस मिला है। ईशर नगर से तीन और दुगरी से दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। एसपीएस अस्पताल से एक और डीएमसी से भी दो केस पॉजिटिव पाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें