फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : छह साल पुराने ड्रग मामले में विधायक सुखपाल खैरा को ईडी का समन, पीए और दामाद भी दिल्ली आफिस तलब 

Mon, 15 Mar 2021 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • पंजाब एकता पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैरा को प्रवर्तन निदेशालय ने जारी किया समन 
  • 2015 के एक ड्रग मामले में किया समन, दामाद और पीएम को दिल्ली आफिस बुलाया 
  • नौ मार्च को खैरा के पांच ठिकानों पर ईडी ने मारे थे छापे
विज्ञापन
सुखपाल खैरा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुलत्थ से विधायक और पंजाब एकता पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैरा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को 2015 के एक ड्रग मामले में समन जारी किया है। इसकी पुष्टि खैरा के बेटे मेहताब ने की है।  जानकारी के अनुसार, सुखपाल खैरा, उनके पीए मनीष और दामाद को ईडी के दिल्ली ऑफिस में तलब किया गया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2015 का ड्रग मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और खैरा को इस मामले में राहत मिली हुई है। पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान भी खैरा ने ईडी की कार्रवाई का जिक्र करते हुए 2015 के ड्रग मामले पर अपनी स्थिति सदन में शून्यकाल के दौरान स्पष्ट की थी। अब ईडी की तरफ से खैरा को 17 मार्च के लिए समन जारी किया गया है।

रविवार को ही खैरा ने चंडीगढ़ के एसएसपी और कपूरथला के एसएसपी को शिकायत देकर पिछले सप्ताह अपने आवास स्थानों पर छापे मारने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। अपने एक पीएसओ के कोविड पाजिटिव पाए जाने का हवाला देते हुए खैरा ने ईडी की टीम पर उनके परिवार और मुलाजिमों का जीवन खतरे में डालने का आरोप लगाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी शिकायत में खैरा ने कहा था कि 9 मार्च को ईडी की डिप्टी डायरेक्टर नेहा यादव के नेतृत्व में टीम ने उनके चंडीगढ़ सेक्टर-5 स्थित आवास, जिला कपूरथला के गांव रामगढ़ स्थित पैतृक गांव और दिल्ली में स्थित उनके बेटे के ससुराल पर सुबह 8 बजे छापे मारे। करीब 25-30 पुलिसकर्मियों की टीम ने उनके घर में सैकड़ों वस्तुओं की जांच की, जिनमें अलमारी, दराज, सूटकेस आदि भी शामिल थे। 

टीम ने कई घंटों तक उनके कार्यालय के कंप्यूटर का उपयोग किया। ऐसा करते समय टीम ने उनके घर के सभी दरवाजों के हैंडल, चाबियों को छुआ। खैरा ने शिकायत में कहा था कि गांव रामगढ़ में उनके पैतृक आवास पर ईडी के छापे के बाद उनके पीएसओ एएसआई ओंकार सिंह की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट 12 मार्च को पॉजिटिव आई। ओंकार सिंह उक्त छापे की कार्यवाही का हिस्सा थे और उन्होंने ही ईडी की टीम को खाना परोसने का जिम्मा संभाला था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें