फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाव में आई कांग्रेस: वेरका बोले-फ्लॉप रैली के कारण लगा रहे आरोप, रवनीत बिट्टू ने कहा-पंजाब ने छोटा ट्रेलर दिखाया

Wed, 05 Jan 2022 04:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा ने पंजाब सरकार पर पीएम की सुरक्षा में कमी का आरोप लगाया था। पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने सुरक्षा की सही व्यवस्था नहीं की।  
विज्ञापन
डॉ. राजकुमार वेरका और रणदीप सुरजेवाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को पंजाब दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद राजनीति गरमा गई है। बचाव में आई पंजाब सरकार ने भाजपा के सभी आरोपों को नकार दिया है। सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि फ्लॉप रैली के कारण यह आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में दस हजार सुरक्षाबल तैनात थे। एसपीजी के अनुसार ही पीएम को सुरक्षा दी गई थी। हुसैनीवाला तक सड़क मार्ग से जाने का रूट नहीं था। वहीं सीएम चन्नी ने शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है। संभवत: वे इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रख सकते हैं। 

ईश्वर ने छोटा से ट्रेलर दिखाया है : रवनीत बिट्टू

पंजाब से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द हो जाने और उसके कारणों पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि यह छोटा सा ट्रेलर मोदी और भाजपा के वर्करों को पंजाब आने पर दिखाया गया है। बिट्टू ने ट्वीट किया- पंजाब के वारिस, माताओं और बहनों ने जो सर्दी, बारिश व आंधी सवा साल तक दिल्ली की सीमाओं पर बैठकर अपने जिस्म पर झेली, ईश्वर ने उसका छोटा से ट्रेलर मोदी और भाजपा वर्करों को पंजाब आने पर आज दिखाया है। यह जैसे-जैसे पंजाब की तरफ बढ़ेंगे, इनके किए जुल्मों का परमात्मा हिसाब करेगा।

पंजाब भाजपा ने मांगा चन्नी से इस्तीफा

सुरक्षा कारणों से फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की रैली रद्द होने के बाद पंजाब भाजपा ने सरकार की मंशा पर कई सवाल खड़े किए हैं। मोदी की सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरवाही पर भाजपा की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से इस्तीफा मांगा गया है।

पंजाब के पार्टी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आकर यहां की जनता को परियोजनाओं का तोहफा देना चाहते थे। इन परियोजनाओं से पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़ को लाभ होना था, लेकिन पंजाब सरकार इन परियोजनाओं को शुरू नहीं कराना चाहती थी। यही वजह रही कि प्रधानमंत्री को कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया। सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को सुरक्षा तक नहीं दी गई। इस लापरवाही के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को इस्तीफा देना दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें