फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में डेंगू के पैर पसारने के बाद जागा निकाय विभाग

Thu, 22 Sep 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंजाब में डेंगू पूरी तरह पैर पसार चुका है। मरीजों की संख्या बेतहाशा बढ़ गई है। ऐसे में इसके रोकथाम को लेकर अब स्थानीय निकाय विभाग भी जागा है। निकायमंत्री अनिल जोशी ने डेंगू की रोकथाम को नियमित फॉगिंग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस बार पंजाब में डेंगू का प्रकोप पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी ज्यादा है। सभी जिलों में बड़ी संख्या में डेंगू के कन्फर्म मरीज सामने आए हैं। इसके बाद निकायमंत्री जोशी ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को प्रभावशाली कदम उठाने को कहा है।

उन्होंने सभी शहरी स्थानीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए फॉगिंग कराना यकीनी बनाएं। शहरों की संपूर्ण सफाई के साथ-साथ एक जगह पर पानी इकट्ठा न होना भी यकीनी बनाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन बीमारियों की रोकथाम केलिए विभाग के पास फॉगिंग के लिए कीटनाशक दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जोशी ने सभी जोन के चीफ इंजीनियरों को शहरों की अचानक चेकिंग कर नियमित रूप से विभागीय सचिव को रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छ भारत मिशन लागू करने में सहयोग दें और अपने आसपास सफाई व हरियाली रखें, जोकि उनकी और सारे समुदाय की सेहत के लिए अच्छा होगा। उन्होंने अमृतसर और पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल को निर्देश दिए कि मलेरिया और डेंगू के मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा सुविधा दी जाए।

लोगों को आवश्यक टेस्टों की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। लोगों के बीच जागरूकता अभियान चला कर उन्हें बताया जाए कि वे मच्छरों से बचाव के लिए पूरी तरह शरीर ढंक कर रखें, मच्छरदानी और मच्छर मार दवा का प्रयोग करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें