फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा:  हाईकोर्ट ने नौ न्यायाधिकारियों का किया तबादला, दो एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बने डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज

Tue, 27 Jul 2021 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

फरीदाबाद के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज कंवर पाल का भिवानी तबादला किया गया है।
 
विज्ञापन
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस के नौ अधिकारियों का तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार दो एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज को डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है। रेवाड़ी के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज राकेश कुमार यादव को रोहतक व सोनीपत के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज देशराज को फतेहाबाद में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के पद पर नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन


हिसार के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज विजय सिंह को करनाल, नूह के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज शैलेंद्र सिंह को सोनीपत, रेवाड़ी के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज कुलदीप सिंह को सिरसा, गुरुग्राम के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज संजय कुमार को नूह, भिवानी के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जसबीर सिंह को चंडीगढ़, फरीदाबाद के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज राजेश शर्मा को दुष्कर्म मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के तौर पर नियुक्त किया गया है। साथ ही फरीदाबाद के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज कंवर पाल का भिवानी तबादला किया गया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें