पंजाब के फिरोजपुर में पांच जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में पंजाब सरकार ने पहली कार्रवाई की। मामले के तीन दिन बाद पंजाब सरकार ने फिरोजपुर के एसएसपी हरमनदीप हंस का तबादला कर दिया है। अब इस पद पर नरेंद्र भार्गव की नियुक्ति की गई है।
सात आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारी बदले
पंजाब सरकार ने शनिवार को राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले फिरोजपुर के एसएसपी समेत सात आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। राज्य के गृह मामले व न्याय विभाग द्वारा राज्यपाल के आदेश के अनुसार कदम उठाते हुए, आईपीएस अधिकारियों में नौनिहाल सिंह को पुलिस कमिश्नर जालंधर, अरुण कुमार मित्तल को आईजी रोपड़ रेंज रोपड़, डॉ. सुखचैन सिंह को पुलिस कमिश्नर अमृतसर, डॉ. नानक सिंह को एसएसपी गुरदासपुर, अलका मीणा को एसएसपी बरनाला, नरिंदर भार्गव को एसएसपी फिरोजपुर बनाया है। हरमनदीप सिंह हंस को कमांडेंट तीसरी आईआरबी लुधियाना लगा दिया गया है। पीपीएस अधिकारियों में हरकमलप्रीत सिंह खख को एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब चंडीगढ़ और कुलजीत सिंह को कमांडेंट 27वीं बटालियन पीएपी जालंधर लगाया गया है।
27 पीसीएस अधिकारियों का तबादला
पंजाब सरकार ने शनिवार को ही 27 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। बदले गए पीसीएस अधिकारियों में जगविंदर सिंह ग्रेवाल को सहायक कमिश्नर ग्रीवांसेज गुरदासपुर, अनुपम कलेर को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जनरल तरनतारन, निधि कुमुद को एसडीएम दीनानगर, अमित सरीन को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास), अमित महाजन को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जनरल लगाते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर शहरी विकास फिरोजपुर का अतिरिक्त चार्ज, राजीव कुमार वर्मा को सचिव आरटीए जालंधर, नवरीत कौर सेखों को एसडीएम तपा, नवनीत कौर को एसडीएम बंगा, अविकेश गुप्ता को एसडीएम डेराबस्सी, सिमरप्रीत को एसडीएम लहरागागा लगाया है।
वहीं, अमरिंदर सिंह टिवाना को एसडीएम लोपोके लगाते हुए सहायक कमिश्नर जनरल अमृतसर का अतिरिक्त चार्ज, कमलजीत सिंह को एसडीएम मुकेरियां, रणदीप सिंह को एसडीएम सुलतानपुर लोधी लगाते हुए भूमि अधिग्रहण कलेक्टर नगर सुधार ट्रस्ट सुलतानपुर लोधी का अतिरिक्त चार्ज, स्वाति टिवाना को एसडीएम खरड़, अमनजोत कौर को सहायक कमिश्नर जनरल रोपड़ लगाते हुए सहायक कमिश्नर ग्रीवांसेज रोपड़ का अतिरिक्त चार्ज, सुमित मुध को स्टेट अफसर जालंधर डेवलपमेंट अथारिटी लगाते हुए सहायक कमिश्नर ग्रीवांसेज जालंधर का अतिरिक्त चार्ज, दीपक भाटिया को एसडीएम खडूर साहिब, रणजीत सिंह को सहायक कमिश्नर जनरल कपूरथला, इनायत को सहायक कमिश्नर जनरल गुरदासपुर लगाते हुए एसडीएम कलानौर का अतिरिक्त चार्ज, नमन मार्कर को ज्वाइंट कमिश्नर एमसी पटियाला लगाते हुए भूमि अधिग्रहण कलेक्टर नगर सुधार ट्रस्ट पटियाला का अतिरिक्त चार्ज, नवदीप कुमार को सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी बठिंडा, अमनदीप कौर घुम्मन को एसडीएम मजीठा, कुलदीप बावा को एसडीएम अमृतसर-1, बलविंदर सिंह को एसडीएम रामपुरा फूल, दीपांकर गर्ग को सहायक कमिश्नर जनरल एसबीएस नगर, अमनप्रीत सिंह एसडीएम गुरदासपुर और हरकमलजीत सिंह को एसडीएम अजनाला लगाया गया है।