फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सीएम भगवंत मान बोले- प्रदेश में 20 ग्रामीण औद्योगिक हब बनेंगे, युवाओं को रोजगार मिलेगा

Tue, 06 Dec 2022 09:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य के बहुत से जिलों को कई उत्पादों में महारत हासिल है और इसकी संभावना को ‘एक जिला, एक उत्पाद' पर केंद्रित करके आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और नौजवानों के लिए रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य भर में 20 समर्पित ग्रामीण औद्योगिक हब स्थापित करने का एलान किया है। औद्योगिक नीति के मसौदे पर विचार जानने के लिए मंगलवार को पंजाब सिविल सचिवालय में उद्योगपतियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम दो उद्देश्यों की पूर्ति करेगा, क्योंकि एक तरफ जहां औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण नौजवानों के लिए रोजगार के नए आयाम सृजित करेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह हब उद्योगपतियों को अपने यूनिट स्थापित करने में सुविधा देने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ लैस होंगे। भगवंत मान ने इन औद्योगिक हबों में यूनिट स्थापित करने के इच्छुक उद्योगपतियों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमन-शांति को हर सूरत में बरकरार रखा जाएगा और किसी को भी किसी भी कीमत पर इसे भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रोष-प्रदर्शन हर किसी का लोकतांत्रिक हक है लेकिन इसके बहाने राज्य की आर्थिक तरक्की को रोकने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। इस दौरान उद्योगपतियों ने राज्य सरकार की निवेश समर्थक नीतियों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वे राज्य की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में सक्रिय हिस्सेदार बनेंगे।
विज्ञापन


‘एक जिला, एक उत्पाद' पर भी विचार
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों की खास वस्तुओं के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘एक जिला, एक उत्पाद’ का विचार भी पेश किया। उन्होंने कहा कि इससे औद्योगिक वस्तुओं के उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलेगी और उद्यमियों को एक जिले में से गुणवत्ता वाले उत्पाद पैदा करने के योग्य बनाया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के बहुत से जिलों को कई उत्पादों में महारत हासिल है और इसकी संभावना को ‘एक जिला, एक उत्पाद' पर केंद्रित करके आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें