फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर शहीद कर्मी के परिजनों को नौकरी के नियम बदले, फायदा ही होगा

Sat, 22 Oct 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
डायरेक्टर जनरल ऑफ पंजाब पुलिस सुरेश अरोड़ा
विज्ञापन
ड्यूटी पर शहीद हुए कर्मी के परिजनों को नौकरी देने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है और इससे उन्हें फायदा ही होगा। पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुरेश अरोड़ा का कहना है कि दीनानगर और पठानकोट आतंकी हमले के बाद पांच बटालियन बार्डर पर तैनात करने की योजना बनाई गई थी, जिसमें दो बटालियन तैयार हो चुकी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब सरकार को प्रपोजल दिया है कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर शहीद होता है, उसके बेटे की योग्यता के मुताबिक नौकरी दी जाए। बीते समय में ऐसा होता था कि अगर कांस्टेबल की शहादत होती है तो उसके बेटे को कांस्टेबल की नौकरी मिलती थी, चाहे बेटा पोस्ट ग्रेजुएट है। लेकिन अब सरकार ने उनका सुझाव मान लिया है और यह घोषणा जल्द ही हो जाएगी कि मृतक के बेटे को एजुकेशन के आधार पर नौकरी मिलेगी।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस में जिन जवानों और अधिकारियों की तरक्की रुकी हुई है, उनको चुनाव आचार संहिता से पहले पदोन्नति मिल जाएगी। इस दौरान एडीजीपी संजीव कालड़ा, कमिश्नर पुलिस अर्पित शुक्ला समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद पंजाब पुलिस को मिले 106 करोड़

डायरेक्टर जनरल ऑफ पंजाब पुलिस सुरेश अरोड़ा
डीजीपी सुरेश अरोड़ा का कहना है कि दीनानगर और पठानकोट में फिदायीन हमले के बाद पंजाब पुलिस को नए हथियारों व अन्य साजोसामान के लिए 106 करोड़ केंद्र सरकार ने जारी किए हैं। इससे हथियारों व अन्य यंत्रों को खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे जवान और अधिकारी भारतीय सेना से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

यही नहीं बार्डर पर हमारी सेकेंड लाइन को काफी मजबूत किया जा रहा है। डीजीपी सुरेश अरोड़ा शुक्रवार को पीएपी में शहीदी दिवस पर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए राजस्तरीय समारोह में आए हुए थे।

इस दौरान पत्रकारों से खास बातचीत करते उन्होंने कहा कि बार्डर पर सेकेंड लाइन मजबूती के तहत जहां पठानकोट में काउंटर इंटेलिजेंस अधिकारी की नियुक्ति की गई है, वहीं बार्डर एरिया के साथ लगते सात जिलों में एसपी ऑपरेशन का पद बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तीनों जिलों में तो एसपी ऑपरेशन की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि चार जिलों में जल्द ही पोस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली बदलेगी, एडीजीपी ने खाका तैयार किया

डायरेक्टर जनरल ऑफ पंजाब पुलिस सुरेश अरोड़ा
एडीजीपी दिनकर गुप्ता ने पंजाब पुलिस की वर्किंग पर पूरा खाका तैयार कर डीजीपी को दिया है। डीजीपी ने बताया कि अब पंजाब पुलिस का इंवेस्टिगेशन विंग काम करेगा। इसमें पांच हजार पोस्ट भरी जा रही है। इस विंग में फोरेंसिक एक्सपर्ट के अलावा लॉ अधिकारी भी तैनात होंगे, जो सिविल वर्दी में रहेंगे।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस दो हिस्सों में बंट जाएगी, एक हिस्से पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी, तो दूसरे हिस्से पर जांच की। डीजीपी ने कहा कि कोर्ट में सिर्फ 36 फीसदी अपराधियों को ही सजा हो पाती है, क्योंकि कानून व्यवस्था का बोझ होने से पुलिस अपनी जांच ढंग से नहीं कर पाती।

इंवेस्टिगेशन का विंग अलग गठित होने से सारा सिस्टम बदल जाएगा। जो मुलाजिम इंवेस्टिगेशन विंग में तैनात होंगे, उनका तबादला नहीं होगा। उनका तबादला सभी कानून व्यवस्था या अन्य विंग में हो पाएगा। इसका पूरा खाका एडीजीपी दिनकर गुप्ता ने तैयार किया है और पंजाब सरकार को ऐप्रूवल के लिए भेज दिया है। इस विंग में डेपुटेशन पर भी अधिकारी व मुलाजिम तैनात किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें