32 साल के कार्यकाल में 69वीं बार आईएएस प्रदीप कासनी का तबादला किया गया है। ट्रांसफर होने वालों की सूची में इन सभी के नाम भी हैं। उन्हें हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। उनके 32 वर्ष के दौरान यह 69 वां तबादला है।
तबादले के तहत वित्त विभाग के सचिव के तौर पर कासनी को सबसे कम छह घंटे का वक्त मिला, जिसमें उन्हें एक मीटिंग के अलावा दो फाइल देखने का मौका मिल सका। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से नौ आईएएस अधिकारियों सहित चार एचसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव(एसीएस)रजनी सेखरी सिबल को हरियाणा मिनरल्स लि., नई दिल्ली के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। कृषि विभाग के एसीएस वीएस कुंडू को हरियाणा पर्यटन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।
हरियाणा आवास और सांस्कृतिक मामले विभाग की प्रधान सचिव सुमिता मिश्रा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभागों के प्रधान सचिव का भी कार्यभार सौंपा गया है। अभिलक्ष लिखी को कृषि विभाग का प्रधान सचिव निुयक्त किया गया है।
इन अफसरों को भी किया गया इधर से उधर
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
- फोटो : डेमो पिक
मोहम्मद शाइन को उच्चतर शिक्षा विभाग का निदेशक व विशेष सचिव तथा एनएचईएबी स्कीम के तहत उच्चतर शिक्षा विभाग में राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद (पदेन) का राज्य परियोजना निदेशक सहित सहकारी चीनी मिल प्रसंघ लि. का प्रबन्ध निदेशक लगाया गया है।
वजीर सिंह गोयत को अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग का निदेशक और विशेष सचिव तथा हरियाणा अनुसूचित जाति विकास निगम का प्रबंध निदेशक, पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
विकास यादव को हरियाणा सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार लगाया है जबकि अशोक सांगवान को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का निदेशक व विशेष सचिव के साथ-साथ नागरिक उड्डयन विभाग का सलाहकार और विशेष सचिव का कार्यभार भी सौंपा है। राम सरूप वर्मा को उनके को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हुडा (मुख्यालय) के प्रशासक का भी कार्यभार भी सौंपा है।
कुलवंत कुमार कलसन, जोनल प्रशासक, एचएसएएमबी, हिसार को चक्कबंदी रोहतक का सहायक निदेशक नियुक्त किया है।सम्पदा अधिकारी, हुडा(पंचकूला) के ईओ मनीष कुमार लोहान को हरियाणा लोक सेवा आयोग का उप-सचिव नियुक्त किया गया है। उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) टोहाना सतीश कुमार, को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा एचएसएएमबी, करनाल के जोनल प्रशासक का कार्यभार भी सौंपा है।
पंजाब में तीन आईपीएस, 41 पीपीएस का तबादला
ट्रांसफर
- फोटो : demo pic
पंजाब सरकार ने तीन आईपीएस और 41 पीपीएस अफसरों का तबादला किया है। आईपीएस अफसरों में विवेक शील सोनी को एसपी-एच कपूरथला, संदीप गर्ग को एडीसीपी ट्रैफिक लुधियाना और गौरव गर्ग को एडीसीपी-3 लुधियाना नियुक्त किया गया है। इनके अलावा राज्य भर में 41 पीपीएस अफसरों का भी तबादला किया गया है।