पंजाब सरकार ने प्रशासननिक फेरबदल करते हुए 12 आईएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। छह जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को भी तबदील किया गया है।
आईएसएस अफसरों में डायरेक्टर इंडस्ट्रीज एसआर लद्दड़ को प्रमुख सचिव योजना, शिक्षा सचिव हरभूपिंदर सिंह नंदा को जालंधर डिवीजनल कमिश्नर, डीसी लुधियाना रजत अग्रवाल को एक्साइज टैक्सेशन कमिश्नर, डीसी मोहाली टीपीएस सिद्धू को मंडी बोर्ड का सचिव, डीसी अमृतसर रवि भगत को डीसी लुधियाना, डीसी पटियाला वरुण रुजम को डीसी अमृतसर,
एडिशनल एक्साइज टैक्सेशन कमिश्नर रामबीर सिंह को डीसी पटियाला, एडीसी लुधियाना कुलदीप सिंह को डीसी मोगा, डीसी कपूरथला दलजीत मांगट को डीसी मोहाली, करुणेश शर्मा को डीसी रोपड़, डीसी रोपड़ तनु कश्यप को डीसी कपूरथला, डीसी मोगा परमिंदर गिल को निगम कमिश्नर पटियाला बनाया गया है।
पीसीएस अफसरों में सुभाष चंद्र को एसडीएम फिल्लौर और एसडीएम फिल्लौर दमनदीप कौर को सहायक कमिश्नर शिकायतें जालंधर नियुक्त किया गया है।