फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GMCH 32 चडीगढ़ में शुरू हुई आर्ट कैथ लैब

Sat, 30 Jan 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में सेक्टर 32 में आर्ट कैथ लैब व कार्डियक केयर यूनिट (सीसीयू) शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी ने किया। इस दौरान उन्होंने कैथ लैब को संचालित करने वाले डाक्टरों की तारीफ भी की। हालांकि कैथ लैब के उद्घाटन से पहले ही मरीजों के आपरेशन किए जा रहे थे।
विज्ञापन


60 से ज्यादा मरीजों का फायदा पहुंचाया जा सका है। खास बात यहां पर इलाज के दौरान काफी कम खर्च आया था। कैथ लैब के कार्डियोलाजिस्ट जीत राम कश्यप ने बताया कि कैथ लैब में फ्लैट डिटेक्टर टेक्नोलाजी के साथ मशीनों को इंस्टाल किया गया है, जो थ्री डी डाइमेंशियल एंजियोग्राफी करने में मदद देती है।

एडवांस फीचर जैसे कि इंट्रावस्कुलर अल्ट्रासाउंड, आप्टिकल कोरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी), फ्रेक्शनल फ्लो रिजर्व (एफएफआर) मशीनें इंस्टाल हैं। 15 बेड का कार्डियक केयर यूनिट बनाया गया है, जिसमें विशेष मानिटरिंग सिस्टम है। इसके अलावा थ्री डाइमेंशियल इकोकार्डियोग्राफिक मशीन भी कैथ लैब में है। चंडीगढ़ में पीजीआई के बाद जीएमसीएच 32 दूसरा ऐसा सरकारी संस्थान है, जिसमें कैथ लैब है।
विज्ञापन


जीएमसीएच में बना कार्डियोलाजी विभाग
कैथ लैब बनने के साथ जीएमसीएच 32 में कार्डियोलाजी विभाग स्थापित किया गया है। उसके बाद मेडिसिन डिपार्टमेंट के डाक्टर जीत राम कश्यप को कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया है। अब तक जीएमसीएच 32 में कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट नहीं था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि जल्द कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट में नई नियुक्ति की जाएगी।

अन्य स्टाफ की अब तक नहीं मिली मंजूरी
कैथ लैब की देखरेख फिलहाल कार्डियोलाजिस्ट जीत राम कश्यप कर रहे हैं। पीजीआई के डाक्टर रेड्डी को कैथ लैब में ज्वाइन करना था, लेकिन अब तक उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है। इसके अलावा तीन फैकल्टी मेंबर, 15 सीनियर रेजिडेंस व 40 स्टाफ नर्स की नियुक्ति होनी थी। इसकी फाइल केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। मौजूदा समय में कैथ लैब को 11 ट्रेंड टेक्नीशियन, करीब 11 नर्से, तीन सीनियर रेजिडेंस मिले हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें