अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को रोजगार
केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को लेकर शुरू करने जा रही अग्निपथ योजना के जरिए युवाओं को रोजगार देगी। इस योजना के तहत युवाओं को सेना का प्रशिक्षण देने के साथ ही 4 से 6 साल का रोजगार भी देगी। पंजाब में जल्द ही योजना को लेकर सेना द्वारा प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
बाड़ पार करेगी भूमि अधिग्रहण
केंद्र घुसपैठ रोकने के लिए बाड़ के पार भूमि अधिग्रहण पर विचार कर रहा है। केंद्र के इस फैसले से उन किसानों को राहत मिलेगी जो वर्तमान में बाड़ के पार भारतीय क्षेत्र के अंतिम इंच तक भूमि पर खेती कर रहे हैं।
विपक्षी दल हुए परेशान
राज्य में सुरक्षा के मुद्दे पर राज्यपाल की दिलचस्पी ने पंजाब के विपक्षी दलों को परेशानी में डाल दिया है। शिअद ने इसके पीछे केंद्र की साजिश बताया है। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा का कहना है कि कानून व्यवस्था राज्य की समस्या है, राज्यपाल को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। कांग्रेस की ओर से भी इस मामले में सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार ने केंद्र के आगे घुटने टेक दिए हैं
विपक्ष की नाराजगी के बाद थम गया था मामला
केंद्र सरकार ने पंजाब में पाकिस्तान से तस्करी के लिए आ रही नशे की खेप और हथियारों के मामले लगातार बढ़ने के बाद घोषणा की थी कि बीएसएफ पाक सीमा से लगते 50 किमी के दायरे में सुरक्षा और धरपकड़ का काम बगैर किसी रोकटोक के कर सकेगी, जबकि पहले यह दायरा 10 किमी का था। 10 किमी से अधिक दूरी होने पर बीएसएफ को स्थानीय एसडीएम से अनुमति लेनी पड़ती थी और पुलिस को साथ रखना पड़ता था। केंद्र की इस घोषणा की राज्य के गैर भाजपा दलों में बहुत तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। कांग्रेस, शिअद, आप ने इसे राज्य की स्वायत्तता पर हमला करार दिया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर राज्य सरकार की नाराजगी से भी अवगत कराया था।