फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने छोड़ा टमाटर, राजभवन में अब नहीं पकेगा, आवास में आपूर्ति रोकने का आदेश

Thu, 03 Aug 2023 10:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राज्यपाल ने कहा कि किसी वस्तु की खपत रोकने या कम करने से उसकी कीमत पर असर पड़ना तय है। मांग कम होने से कीमत अपने आप कम हो जाएगी। मुझे उम्मीद है कि लोग फिलहाल अपने घरों में विकल्पों का उपयोग करेंगे और टमाटर की कीमतों में वृद्धि को कम करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर की बढ़ती हुई कीमत से हर कोई परेशान है। अफसर, नेता और यहां तक कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति भी इससे अछूते नहीं हैं। बाजार में लगातार महंगे हो रहे टमाटर को लेकर चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कीमतें नियंत्रित होने तक अपने आवास पर फिलहाल टमाटर की आपूर्ति रोकने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती हुई कीमत से हर कोई परेशान है। ऐसे में लोगों को संसाधनों का बुतद्धिमत्ता से उपयोग करना चाहिए। जानकारी के मुताबिक पूरे क्षेत्र में टमाटर की कीमतों में चिंताजनक वृद्धि के जवाब में पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक ने व्यक्तिगत स्तर पर यह कदम उठाया है। 

राज्यपाल ने गुरुवार को बढ़ती खाद्य कीमतों के प्रभाव का सामना कर रहे पंजाब के नागरिकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपने घर में टमाटर की खपत को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश जारी किया। गौर हो कि पिछले कुछ हफ्तों से राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के लोग टमाटर की कीमत में अभूतपूर्व वृद्धि से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन


पैदावार और आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से टमाटर महंगा होता जा रहा है। इस स्थिति में आम नागरिकों पर पड़ने वाले बोझ को स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण जनता को होने वाली कठिनाइयों के प्रति अपनी चिंता और सहानुभूति व्यक्त की है। अपने आवास में टमाटर की खपत को त्यागकर राज्यपाल का लक्ष्य इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान सहानुभूति, मितव्ययिता और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की ओर इशारा करता है। 

राज्यपाल ने कहा कि किसी वस्तु की खपत रोकने या कम करने से उसकी कीमत पर असर पड़ना तय है। मांग कम होने से कीमत अपने आप कम हो जाएगी। मुझे उम्मीद है कि लोग फिलहाल अपने घरों में विकल्पों का उपयोग करेंगे और टमाटर की कीमतों में वृद्धि को कम करने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें