फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: राज्यपाल बोले- पाकिस्तान में भारत से सीधी जंग की हिम्मत नहीं, अब नशा व हथियारों से रच रहा बड़ी साजिश

Tue, 13 Sep 2022 07:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर /फाजिल्का (पंजाब)

सार

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि पाकिस्तान यह जान चुका है कि वह भारत के साथ सीधा युद्ध करने की हिम्मत नहीं कर सकता है। इसलिए पाक सरहद के रास्ते हेरोइन भेज यहां के युवाओं को नशेड़ी बनाने पर तुला है।
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि पाकिस्तान सरहद के रास्ते घातक हथियारों की खेप भेजकर भारत की शांति भंग करने में लगा है। यही नहीं हेरोइन भेज कर यहां के युवाओं को इसका आदी बना रहा है। पड़ोसी देश की इस हरकत को जन भागीदारी व सुरक्षा एजेंसियों से तालमेल कर रोका जा सकता है। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने मंगलवार को फिरोजपुर और फाजिल्का में सरपंचों व ग्रामीणों के संग बैठक कर सरहद पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करने की बात कही है। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब के छह सीमावर्ती जिले (फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर व पठानकोट) बहुत संवेदनशील हैं। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जान चुका है कि वह भारत के साथ सीधा युद्ध करने की हिम्मत नहीं कर सकता है। इसलिए पाक सरहद के रास्ते हेरोइन भेज यहां के युवाओं को नशेड़ी बनाने पर तुला है। राज्यपाल ने कहा कि पड़ोसी देश की इस हरकत को तभी मात दे सकते हैं कि जब हम सभी लोग देश में छिपकर बैठे देशद्रोही गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दें। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि हम सभी मतभेद भुलाकर इस राष्ट्र की सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट होकर काम करें। राज्यपाल ने कहा कि इसके लिए गांव व वार्ड स्तर पर नागरिक सुरक्षा कमेटियां बहुत ही कारगर साबित हो सकती हैं। जब हम अपने गांवों व वार्डों पर नजर रखें तो ऐसे समाज विरोधी तत्व खुद ही हार जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह जब से पंजाब में बतौर राज्यपाल आए हैं, वह लगातार इस विषय पर कार्य कर रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियों के बेहतरीन तालमेल को सफलता भी मिल रही है लेकिन इसमें जन भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है।
 
उन्होंने सरपंचों से अपील की है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के इस कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें, क्योंकि यह आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए लड़ाई है। देश की आजादी की लड़ाई व आजादी के बाद देश के अन्न भंडार भरने में पंजाबियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ यह जंग भी वह जरूर जीतकर रहेंगे। 

उन्होंने सरहदी क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए वह क्षेत्र के लोगों की आवाज को केंद्र सरकार तक बुलंद करेंगे। फाजिल्का जिला प्रशासन ने 30 सरहदी गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए मिशन आबादी-30 का लोकार्पण भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें