फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohalla Clinic: पंजाब सरकार 15 अगस्त को करेगी मोहल्ला क्लीनिकों की शुरुआत, पहले चरण में खुलेंगे 75 क्लीनिक

Fri, 20 May 2022 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पहले चरण में 75 मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों के साथ मीटिंग में यह फैसला लिया। 
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में दिल्ली की तर्ज पर जल्द ही मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत हो जाएगी। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर पहले चरण में राज्यभर में 75 क्लीनिक से शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान की सहमति के बाद राज्य के गैर-कार्यशील सेवा केंद्रों को मोहल्ला क्लीनिक में तब्दील किया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में यह क्लीनिक स्थापित होने से हमारी सरकार के बड़े चुनावी वादों में से एक पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने राज्य भर के गैर-कार्यशील सेवा केंद्रों को मोहल्ला क्लीनिकों में तब्दील करने को भी सहमति दी। 

Koo App

Had important meeting with Health Minister and Health officials, discussion was held around the replication of Delhi’s "Mohalla Clinic" model in Punjab. We will also fulfill our promise to provide free treatment to all Punjabis and make Punjab’s health services exemplary throughout the country.

View attached media content

- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 20 May 2022

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी की आसान पहुंच के लिए पांच से छह नजदीकी गांवों का एक कलस्टर बना कर उनके लिए कहीं बीच में पड़ती जगह पर मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने का भी सुझाव दिया। इससे मोहल्ला क्लीनिकों के घेरे में पड़ते ग्रामीण इलाकों के बड़ी संख्या में लोगों को मदद मिलेगी। बैठक के दौरान सीनियर आर्किटेक्ट ने संक्षिप्त पेशकारी द्वारा मुख्यमंत्री को इन मोहल्ला क्लीनिकों के प्रस्तावित डिजाइन और रूपरेखा के अलग-अलग पहलुओं संबंधी अवगत करवाया।

Koo App

ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ...ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਤਰਜ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕ ਬਣਾਉਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵਧੀਆ ਅਤੇ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ ਦੇਣ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਪੂਰਾ ਵੀ ਕਰਾਂਗੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਮਿਸਾਲੀ ਬਣਾਵਾਂਗੇ।

View attached media content

- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 20 May 2022



3000 सब-सेंटर बन सकते हैं मोहल्ला क्लीनिक
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव ने गांवों में मौजूद 3000 सब-सेंटरों के नेटवर्क संबंधी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इन सब-सेंटरों को भी मोहल्ला क्लीनिकों में तब्दील करने का प्रस्ताव पेश किया। इस तरह इसकी पहुंच और सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा सकता है जिससे गांवों में बसते अधिक से अधिक लोग राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

ठेके पर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को ठेके के आधार पर उन डॉक्टरों, पैरामेडिकल की सेवाएं लेने के लिए तुरंत प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा, जो मोहल्ला क्लीनिकों में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं। भगवंत मान ने स्वास्थ्य सचिव को स्वास्थ्य परीक्षणों के लिए एजेंसी की सेवाएं लेने के लिए कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

कैसा होगा मोहल्ला क्लीनिक

  • एक जैसी होंगी मोहल्ला क्लीनिक की इमारतें
  • डॉक्टर का कमरा, रिसेप्शन, वेटिंग एरिया भी होगा
  • मूलभूत सुविधाओं के लिए अलग से होगी व्यवस्था
  • लोनिवि देगा मोहल्ला क्लीनिकों को अंतिम रूप
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें