फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: डेयरी उद्योग के जरिये बेरोजगारी दूर करेगी सरकार, हर साल छह हजार युवाओं को प्रशिक्षण का तय किया लक्ष्य

Mon, 11 Oct 2021 12:13 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विभाग के प्रवक्ता के अनुसार बेरोजगार युवाओं को नई डेयरी यूनिट लगाने के लिए 2 से 20 दुधारू पशुओं की खरीद करने और 17500 रुपये प्रति पशु सामान्य जाति और 23100 रुपए अनुसूचित जाति के लाभार्थी को वित्तीय सहायता दी जा रही है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के युवाओं को रोजगार देने की कवायद के तहत अब डेयरी उद्योग के जरिये सरकार बेरोजगारी दूर करने की योजना बना रही है। सहकारिता विभाग अब हर साल 6000 बेरोजगार युवाओं को डेयरी उद्योग से जोड़ने की योजना बना रहा है। राज्य के युवाओं को इस उद्योग से जोड़ने के लिए दुधारू पशुओं के लिए सरकार सब्सिडी भी दे रही है।
विज्ञापन



युवाओं को यूनिट खोलने से पहले एक विशेष प्रशिक्षण के अलावा 4 हफ्तों का डेयरी उद्यम ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है, जिसमें मौजूदा दूध उत्पादकों को वैज्ञानिक तरीके से डेयरी रोजगार अपनाने के लिए एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इन प्रशिक्षण के जरिये सहकारिता विभाग हर साल 1000 शिक्षार्थियों को प्रशिक्षित कर रहा है। 


विभाग के प्रवक्ता के अनुसार बेरोजगार युवाओं को नई डेयरी यूनिट लगाने के लिए 2 से 20 दुधारू पशुओं की खरीद करने और 17500 रुपये प्रति पशु सामान्य जाति और 23100 रुपए अनुसूचित जाति के लाभार्थी को वित्तीय सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी


शेड बनाने के लिए मिल रहे 1.50 लाख
डेयरी विकास विभाग द्वारा विशेषज्ञों की राय से डेयरी शेडों के डिजाइन तैयार किए गए हैं। इसके मुताबिक शेड बनाने वाले पशु पालक को 1.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। यह डिजाइन 10 से 20 पशुओं के लिए तैयार किए गए हैं, जिनकी लागत चार से छह लाख रुपये तक आती है।
विज्ञापन

 

सरकार दूध उत्पादकों को बेहतर किसान बनने के साथ-साथ बेहतर मैनेजर बनाने पर जोर दे रही है। साथ ही बेरोजगार युवाओं को भी अधिक से अधिक संख्या में इन उद्योग से जोड़ रही है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। - तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सहकारिता मंत्री, पंजाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें