फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मान सरकार निःशुल्क करेगी हरमंदिर साहिब गुरबाणी का प्रसारण, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Mon, 19 Jun 2023 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

सीएम मान ने कहा कि इसके लिए किसी टेंडर की जरुरत नहीं होगी। नए अधिनियम में हम गुरबाणी के प्रसारण के लिए नियम और शर्तें लेकर आएंगे। 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की मान सरकार श्री हरमंदिर साहिब से पवित्र गुरबाणी का सीधा प्रसारण सभी के लिए निःशुल्क करने जा रही है। सीएम मान ने कहा कि इसके लिए किसी टेंडर की जरुरत नहीं होगी। नए अधिनियम में हम गुरबाणी के प्रसारण के लिए नियम और शर्तें लेकर आएंगे। गुरबाणी प्रसारण के 30 मिनट पहले और बाद में कोई व्यावसायिक विज्ञापन नहीं चलेगा।आगे सीएम मान ने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वालों को प्रसारण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन

दरअसल चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट बैठक  के बाद सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम ने गुरबाणी को लेकर स्थिति साफ की। सीएम ने कहा कि हम गुरुद्वारा एक्ट में संशोधन नहीं कर रहे हैं। गुरबाणी प्रसारण के लिए बकायदा शर्तें तय करेंगे। टीवी और यू ट्यूब के लिए अलग से नियम रहेंगे। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।


सीएम ने कहा कि गुरबाणी प्रसारण के आधे घंटे पहले और आधे घंटे बाद तक कोई भी कामर्शियल एड नहीं चलाई जा सकेगी। ये हम सुनिश्चित करेंगे। मान ने दोहराया कि श्री हरमंदिर साहिब से गुरबाणी का प्रसारण सभी के लिए मुफ्त होना चाहिए। प्रसारण का अधिकार किसी संस्थान को नहीं मिलेगा। सीएम ने एसजीपीसी के विरोध पर कहा कि सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 स्टेट के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन

मान ने कहा कि इस एक्ट में प्रसारण जैसा कोई शब्द ही नहीं है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर भी निशाना साधा। मान ने कहा कि गुरबाणी का प्रचार प्रसार होना चाहिए। इसके अलावा कैबिनेट ने सहायक पदों के प्रोफेसरों को मंजूरी दे दी है।


भगवंत मान सिखों के धार्मिक मामलों में न करें हस्तक्षेप: धामी 

अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। गुरुद्वारा एक्ट में संशोधन का एलान सरकार का सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप है, जिसको सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास गुरुद्वारा एक्ट में संशोधन करने का कोई अधिकार नहीं है। धामी ने कहा कि सिखों के धार्मिक मुद्दों का राजनीतिकरण किया जा रहा है और भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के सूबेदार बनाकर पंजाब में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें