फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार का फैसला: गन्ने के बढ़े मूल्य का 70 फीसदी सरकार तो 30 फीसदी निजी चीनी मिलें वहन करेंगी

Tue, 02 Nov 2021 02:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में निजी चीनी मिलें जल्द शुरू हो जाएंगी। सरकार और मिल मालिकों के बीच बढ़े दाम की अदायगी पर सहमति बन गई है। सरकार 70 फीसदी तो निजी चीनी मिलें 30 फीसदी हिस्सा वहन करेंगी। निजी चीनी मिल मालिकों के साथ बैठक में सरकार ने यह फैसला लिया। 
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बढ़े हुए गन्ना मूल्य से नाराज मिल संचालकों और सरकार के बीच हुई बैठक में सहमति बन गई। दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में तय हुआ कि बढ़े गन्ने मूल्य का 70 प्रतिशत हिस्सा सरकार और 30 प्रतिशत हिस्सा गन्ना मिल संचालक वहन करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल मौजूद रहे। चीनी मिलें जल्द से जल्द चालू करवाने के लिए कुछ दिनों पहले किसानों ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की थी लेकिन मिल मालिक 50 रुपये प्रति क्विंटल का बोझ उठाने से इंकार कर रहे थे। इसके बाद मिल मालिकों के साथ बैठक तय की गई।

बैठक में फैसला किया गया कि साझा रूप से बढ़े दाम का 70 प्रतिशत बोझ राज्य सरकार और 30 प्रतिशत निजी चीनी मिल वहन करेंगी। किसानों की हित में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चीनी मिलों को जल्द शुरू करने का आदेश दिया। वहीं मिल मालिकों ने निश्चित समय पर काम शुरू करने पर सहमति व्यक्त किया।
विज्ञापन


360 रुपये में होगी गन्ना खरीद
साल 2021-22 में गन्ने का भाव 310 से रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 360 रुपये प्रति क्विंटल किया गया था। अब गन्ने के 360 रुपये प्रति क्विंटल के कुल भाव में से 325 रुपये प्रति क्विंटल निजी चीनी मिलें अदा करेंगे। जबकि बाकी 35 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी खजाने से वहन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें