पंजाब सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। इस संबंध में सरकार के कार्मिक विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों, बोर्ड-निगमों के चेयरमैन और प्रबंध निदेशकों और सभी जिला उपायुक्तों और मंडलायुक्तों को जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों व तैनातियों की समयावधि 31 मई निर्धारित की गई थी।
लेकिन कोविड के मद्देनजर राज्य सरकार ने अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों व तैनाती पर पांच जून तक रोक लगा दी है। प्रबंधकीय विभागों द्वारा जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों व तैनाती के आदेश जारी किए जा चुके हैं, उन पर अब पांच जून के बाद ही अमल होगा।