फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने शुरू की ‘पंजाब जॉब हेल्पलाइन’, व्हाट्सएप मैसेज और फोन कॉल से मिलेगी नौकरी की जानकारी

Fri, 01 Nov 2019 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने गुरुवार को राज्य के बेरोजगार नौजवानों के लिए ‘जॉब हेल्पलाइन’ लांच की। राज्य सरकार के घर-घर रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत ‘पंजाब जॉब हेल्पलाइन’ आरंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे हर साल राज्य भर के लाखों नौजवानों को बड़े स्तर पर रोजगार के मौके मुहैया करवाने का उपयुक्त मंच करार दिया, जिसके जरिए नौजवान सीधे रोजगार मुहैया करवाने वालों से जुड़ जाएंगे। 

विज्ञापन


इस हेल्पलाइन का मकसद पंजाब के प्रत्येक घर तक पहुंच बनाना है और रोजाना इसके द्वारा 75 हजार मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया में तैयार होने वाले डाटा के लिए पंजाब जॉब हेल्पलाइन का 110 सीटों वाला कॉल सेंटर भी बनाया गया है।

रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग के इस नवीन प्रयास की प्रशंसा करते हुए कैप्टन ने विभाग के सचिव को इस हेल्पलाइन का अधिक से अधिक प्रचार करने के लिए कहा ताकि नौजवान खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में रहते नौजवान इसका लाभ ले सकें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग से कहा कि रोजगार के अधिक से अधिक मौके सृजित करने के लिए अपने प्रयास और तेज किये जाएं ताकि प्रत्येक नौजवान को रोजगार मुहैया करवाना यकीनी बनाया जा सके। 

विज्ञापन

उन्होंने राज्य में स्थानीय उद्योग की जरूरतों के मुताबिक बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के मौके देने के लिए रोजगार सृजन और प्रशिक्षण, तकनीकी शिक्षा और उद्योग विभागों के दरमियान और ज्यादा तालमेल के जरूरत पर जोर दिया। कैप्टन ने कहा कि पंजाब के पास मजबूत मानवीय शक्ति है और हर साल दो लाख नौजवान इसका हिस्सा बनते हैं।

इस मौके पर रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव राहुल तिवारी ने बताया कि समाज के निचले वर्गों को प्रौद्योगिकी द्वारा सुविधा मुहैया करवाने के लिए सरकार ने ‘पंजाब जॉब हेल्पलाइन’ को एक मिसाल के तौर पर पेश किया है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया गया कि ‘पंजाब जॉब हेल्पलाइन’ द्वारा सरकार राज्य भर में नौकरी मांगने वालों की शिनाख्त करने, बड़े कारपोरेट संस्थानों और सूक्ष्म व मध्यम उद्योगों और अनौपचारिक क्षेत्रों से नौकरियों का पता लगाने के साथ रोजगार के मौके प्रत्यक्ष रूप से नौकरी के इच्छुक नौजवानों को मुहैया करवाने के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करेगी।

नौकरी के इच्छुक नौजवान अपनी योग्यता के अनुसार उचित रोजगार के नये मौकों संबंधी फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप द्वारा ऑटोमैटिक जानकारी हासिल किया करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें