फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदम: पंजाब ने कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेटों से हटाई प्रधानमंत्री की तस्वीर, तीसरा राज्य बना

Thu, 27 May 2021 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कई नेताओं ने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो लगाने पर एतराज जताया था। इससे पहले झारखंड और छत्तीसगढ़ सरकार भी ये कदम उठा चुकी है। 
 
विज्ञापन
वैक्सीन सर्टिफिकेट पर लगी पीएम मोदी की तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने कोविड-19 टीका लगवाने वाले लोगों को जारी किए जाने वाले वैक्सीन प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी है। इस तरह झारखंड और छत्तीसगढ़ के बाद पंजाब ऐसा तीसरा राज्य बन गया है जिसने वैक्सीन सर्टिफिकेट पर से नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी है।

विज्ञापन


पंजाब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की और से जारी किए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र पर अब केवल मिशन फतेह का लोगो लगा है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने यह कदम कई राजनीतिक नेताओं की तरफ से प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर जताए गए एतराज और तस्वीर हटाने की मांग के बाद उठाया है। 


उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार से वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता नहीं कराने के चलते पंजाब सरकार को विभिन्न निर्माताओं से सीधे तौर पर वैक्सिंग खरीदनी पड़ रही है। वैक्सीनेशन में केंद्र का कोई सहयोग नहीं मिल रहा। इसे भी वैक्सीन सर्टिफिकेट से नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाए जाने का एक कारण माना जा रहा है। राज्य में 18-45 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के दौरान जारी किए जा रहे वैक्सीन प्रमाण पत्रों पर अब प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में ब्लैक फंगस ने ली 23 की जान

पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से भी हालात अब बिगड़ने लगे हैं। ब्लैक फंगस से राज्य में 23 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। साथ ही 188 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनमें 188 मामले पंजाब से संबंधित हैं, जबकि 25 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। लुधियाना में अब तक सबसे ज्यादा 29 मामले सामने आए हैं।

कोरोना संक्रमण से जहां एक ओर पंजाब में हालात सुधर रहे हैं, वहीं ब्लैक फंगस से हालात खराब होते जा रहे हैं। इस बीमारी से राज्य के 22 जिलों में से केस सामने आने शुरू हो गए हैं। 10 जिलों में ब्लैक फंगस पीड़ित 23 रोगियों की मौत हो चुकी है। मौत के दो मामले दिल्ली और सिरसा के बताए जा रहे हैं। पंजाब में 188 ब्लैक फंग से संक्रमित रोगियों का इलाज सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से 36 रोगी सरकारी अस्पताल और 152 ब्लैक फंगस से पीड़ित रोगियों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

कोरोना से अब तक 13827 मौतें
पंजाब में कोरोना संक्रमण से अब तक 13827 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हालांकि पंजाब में संक्रमण की दर में काफी सुधार हो रहा है। राज्य में 13 प्रतिशत से संक्रमण दर गिरकर 5.44 प्रतिशत पर आ गई है। सक्रिय मामले में भी लगातार गिरावट आ रही है। वर्तमान में 50549 सक्रिय मामले हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें