फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मार्केट कमेटियों और नगर सुधार ट्रस्टों के चेयरमैन नियुक्त, सीएम ने टीम रंगला पंजाब में किया स्वागत

Thu, 01 Jun 2023 02:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने अपने इसकी सूची जारी की है। साथ ही सभी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी है।
 
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने निकाय चुनाव की तैयारी कर ली है। सूबे मे मार्केट कमेटियों और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन नियुक्त कर दिए गए हैं। सीएम भगवंत मान ने अपने इसकी सूची जारी की है। साथ ही सभी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी है और टीम रंगला पंजाब में सभी का स्वागत किया है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Punjab: कनाडा में राजनीति हो या उद्योग, बढ़ रहा पंजाबियों का दबदबा, अलबर्टा प्रांतीय चुनाव में चार को जीत

मालेरकोटला नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन केवल जग्गोवाल को नियुक्त किया गया है। वहीं माछेवाड़ा ट्रस्ट की कमान बलजिंदर चौंदा को दी गई है। करतारपुर ट्रस्ट का चेयरमैन सुभाष शर्मा को बनाया गया है। नंगल सुधार ट्रस्ट में राम कुमार मुकरी और सुल्तानपुर लोधी नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन प्रदीप थिंड को बनाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी के चेयरमैन पर उठा विवाद  
सूची में शामिल श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी के चेयरमैन पर विवाद खड़ा हो गया है। श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी का चेयरमैन कमिकर सिंह ढाड़ी को बनाया गया है। कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने ढाडी की नियुक्ति पर सवाल उठाए। 

खैरा ने ट्वीट किया-आम आदमी पार्टी ने राजनीति में अपराधियों के सफाए का वादा किया था, लेकिन पार्टी एक भी पाक साफ व्यक्ति को ऐतिहासिक आनंदपुर साहिब की मार्केट कमेटी का चेयरमैन नहीं बना पाई। कमिकर सिंह आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल में बंद है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें