पंजाब सरकार ने 14 जिलों के एसएसपी समेत 36 आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, जिन जिलों के एसएसपी बदले गए हैं, उनके नाम हैं- आईपीएस हरचरण सिंह भुल्लर (पटियाला), आईपीएस संदीप गर्ग (मानसा), आईपीएस राकेश कौशल (अमृतसर रूरल), आईपीएस वरुण शर्मा (फरीदकोट), आईपीएस हरमनदीप सिंह हंस (फिरोजपुर), आईपीएस कंवरदीप कौर (एसबीएस नगर), आईपीएस अलका मीणा (बरनाला), आईपीएस रवजोत ग्रेवाल (मालेरकोटला), पीपीएस मुखविंदर सिंह भुल्लर (बटाला), पीपीएस सुरिंदरजीत सिंह मंड (मोगा), पीपीएस सरबजीत सिंह (श्री मुक्तसर साहिब), पीपीएस हरविंदर सिंह विर्क (तरनतारन), पीपीएस राजबचन सिंह संधू (लुधियाना रूरल), पीपीएस कुलवंत सिंह हीर (होशियारपुर)।
बदले गए अन्य आईपीएस अधिकारियों में, एडीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब वरिंदर कुमार को डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन पंजाब चंडीगढ़, एडीजीपी पॉलिसी एंड रूल्स जितेंद्र कुमार को एडीजीपी पावरकॉम पटियाला, एडीजीपी आईआरबी शशि प्रभा को एडीजीपी एचआरडी पंजाब लगाते हुए पंजाब पुलिस इलेक्शन सेल के नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन अर्पित शुक्ला को एडीजीपी वेलफेयर पंजाब चंडीगढ़, एडीजीपी एनआरआई पंजाब एएस राय को एडीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब, एडीजीपी वेलफेयर वी. नीरजा को एडीजीपी एनआरआई पंजाब, एडीजीपी आपरेशन्स पंजाब राकेश चंद्रा को एडीजीपी पालिसी एंड रूल्स पंजाब चंडीगढ़, आईजी एक्साइज एंड टैक्सेशन मोहनीश चावला को आईजी बार्डर रेंज अमृतसर, आईजी मानवाधिकार पंजाब मुखविंदर सिंह छिना को आईजी पटियाला रेंज पटियाला, नियुक्ति के लिए उपलब्ध शिवे कुमार वर्मा को आईजी लॉ एंड आर्डर पंजाब चंडीगढ़, नियुक्ति के लिए उपलब्ध राकेश अग्रवाल को आईजी काउंटर इंटेलिजेंस एंड ओसीसीयू पंजाब लगाया गया है।