फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गनकल्चर के खिलाफ भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, 813 शस्त्र लाइसेंस किए रद्द

Sun, 12 Mar 2023 09:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सरकार ने सदन में यह भी बताया है कि राज्य में 3.73 लाख से अधिक शस्त्र लाइसेंस हैं। गुरदासपुर जिले में सबसे अधिक 40,789 लाइसेंस जारी किए गए हैं। वहीं, बठिंडा में 29353, पटियाला में 28,340, मोगा में 26,756, अमृतसर (ग्रामीण) में 23,201 और फिरोजपुर में 21,432 लाइसेंस बने हैं।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने गन कल्चर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि पिछले दो महीने में 813 शस्त्र लाइसेंस रद्द किए गए हैं। इनमें 89 लाइसेंस आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के नाम जारी किए गए थे।

विज्ञापन


आप सरकार ने पिछले साल नवंबर में बंदूक संस्कृति और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने और हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही राज्य में जारी सभी शस्त्र लाइसेंसों की जांच करने का निर्देश दिया था। पंजाब सरकार ने जो 813 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए हैं, उनमें लुधियाना ग्रामीण के 87, शहीद भगत सिंह नगर के 48, गुरदासपुर के 10, फरीदकोट के 84, पठानकोट के 199, होशियापुर के 47, कपूरथला के 6, मोहाली के 235, संगरूर के 16, अमतृसर के 27, जालंधर के 11 व अन्य जिलों के लाइसेंस शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अब तक पंजाब सरकार 2000 से अधिक आर्म्स लाइसेंस रद्द कर चुकी है।

पंजाब में 3.73 लाख से अधिक शस्त्र लाइसेंस
सरकार ने सदन में यह भी बताया है कि राज्य में 3.73 लाख से अधिक शस्त्र लाइसेंस हैं। गुरदासपुर जिले में सबसे अधिक 40,789 लाइसेंस जारी किए गए हैं। वहीं, बठिंडा में 29353, पटियाला में 28,340, मोगा में 26,756, अमृतसर (ग्रामीण) में 23,201 और फिरोजपुर में 21,432 लाइसेंस बने हैं। सरकार ने आप विधायक इंद्रजीत कौर मान के पूछे गए सवाल में यह जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें