फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: नशे ने छीनी 32 वर्षीय युवक की जिंदगी, तीन बेटियों का था पिता, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 12 Mar 2023 09:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, माहिलपुर (पंजाब)

सार

मृतक की मां मीना ने बताया कि उसका 32 वर्षीय बेटा अब्दुल खान पिछले कुछ वर्षों से नशे का आदी हो गया था और गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में बने नशा मुक्ति केंद्र से उसका इलाज चल रहा था। वहीं माहिलपुर के सिविल अस्पताल से छह माह से दवा ले रहा था। उसने बताया कि मृतक की तीन बेटिया हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के माहिलपुर में 10 मार्च की शाम कुछ राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो सहम उठे। मृतक की बाजू में एक सिरिंज फंसा था। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। स्थानीय लोगों ने माहिलपुर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो जेब से नशीली गोलियां भी मिलीं। माहिलपुर के एसएचओ जसवंत सिंह ने इसकी जानकारी बजरावर निवासी मृतक की मां मीना को दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


मृतक की मां मीना ने बताया कि उसका 32 वर्षीय बेटा अब्दुल खान पिछले कुछ वर्षों से नशे का आदी हो गया था और गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में बने नशा मुक्ति केंद्र से उसका इलाज चल रहा था। वहीं माहिलपुर के सिविल अस्पताल से छह माह से दवा ले रहा था। उसने बताया कि मृतक की तीन बेटिया हैं। इस संबंध में एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर करवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि माहिलपुर नशे के लिए कुख्यात है और जिस इलाके में शव मिला है, वहां अक्सर पुलिस अधिकारी नशे के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन चलाते रहे हैं लेकिन पुलिस तस्करों पर नकेल कसने में नाकाम साबित रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें