फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में और बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधा, 100 एंबुलेंस खरीद को मिली मंजूरी

Fri, 02 Oct 2020 06:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने सूबे में एंबुलेंस के बेड़े में बढ़ोत्तरी का फैसला किया है। सरकार ने कोविड - 19 काल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 100 एंबुलेंस की खरीद को मंजूरी दी है। साथ ही 5 एएलएस, 6 बीएलएस और 22 छोटी एंबुलेंस की खरीद की जाएगी। कोरोना काल के दौरान अगस्त माह में पहले ही सरकार 17 एएलएस और 60 बीएलएस एंबुलेंस की खरीद कर चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि सूबे में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने को नई एंबुलेंस खरीदने का फैसला लिया है। अब तक सरकारी अस्पतालों में लगभग 400 एंबुलेंस है, जिनमें 242 डायल 108 एंबुलेंस भी राज्य के पास उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए राज्य में एंबुलेंस के बेड़े में 100 और एंबुलेंस बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा पांच एएलएस, छह बीएलएस और 22 छोटी एंबुलेंस खरीदने का भी आदेश दिया गया है। बता दें कि इन एंबुलेंस के बेड़े में शामिल होने के बाद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं त्वरित रूप से मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें