फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 30 बोर्डों-निगमों व प्राधिकरणों में सरकार ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, जल्द जारी होगी अधिसूचना

Fri, 01 Dec 2023 10:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूची के अनुसार बारी सलमानी को पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन लगाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस आयोग में सीनियर वाइस चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति संबंधी फाइल मंगा ली है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य के 11 विभिन्न बोर्डों, नौ निगमों, चार आयोगों और एक काउंसिल के अलावा पूडा, गमाडा समेत छह प्राधिकरणों में चेयरमैन, सीनियर वाइस चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, निदेशक और सदस्यों के पद पर नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी। राज्य सरकार जल्द अधिसूचना जारी करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूची के अनुसार बारी सलमानी को पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन लगाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस आयोग में सीनियर वाइस चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति संबंधी फाइल मंगा ली है ताकि बाकी पदाधिकारियों की नियुक्त भी जल्द की जा सके।

इसके अलावा, पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) में गुंजन चड्ढा, अनिल महाजन, सतबीर बक्शीवाल और नरेश पाठक को सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं, अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए) (हाउंसिग व शहरी विकास) में सदस्य के तौर पर विजय गिल, कुणाल धवन और भगवंत कंवल को नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन

ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) (हाउसिंग व शहरी विकास) में धर्मेंद्र फौजी, कमल मिगलानी और सुनील लुधियाना सदस्य बनाए गए हैं जबकि बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) (हाउसिंग व शहरी विकास) में एमएल जिंदल, हरजिंदर कौर और बलराज सिंह बोखरा को सदस्य नियुक्त किया गया है। 

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) (हाउसिंग व शहरी विकास) में गुरजीत गिल, सुखविंदर भोला मान व मास्टर जसविंदर सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। पूडा (हाउसिंग व शहरी विकास) में बलजिंदर धालीवाल और अमनदीप संधू को सदस्य नियुक्त किया गया है। जालंधर डेवलपमेंट अथारिटी (जेडीए) जालंधर (हाउसिंग व शहरी विकास) में कुक्कू आहलुवालिया, गुरविंदर शेरगिल और जसबीर जलालपुरी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

विक्की घनौर को पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जश्न बरार को पंजाब स्टेट सीड्स कारपोरेशन लिमिटेड का वाइस चेयरमैन लगाया गया है। प्रो. जेपी सिंह को पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसी तरह गुरदेव सिंह पंजाब स्टेट वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। 

कैप्टन हरजीत सिंह मांगट को पंजाब लार्ज स्केल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड का वाइस चेयरमैन और अजय शर्मा को इस बोर्ड का निदेशक नियुक्त किया गया है। इसी तरह परमवीर सिंह प्रिंस को पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड में वाइस चेयरमैन, मनजीत घुम्मन को निदेशक और विशाल अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया गया है। 

दिनेश ढल को पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है जबकि प्रवीण छाबड़ा को पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन का सीनियर वाइस चेयरमैन लगाया गया है। इसके साथ ही हरमिंदर बक्शी को वाइस चेयरमैन और तेजिंदर मेहता, डॉ. दीपक बंसल व गुरसेवक औलख को इस कारपोरेशन में सदस्य नियुक्त किया गया है। 

बलजीत खेड़ा को पंजाब खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड का सीनियर वाइस चेयरमैन और कुंवलजीत भाटिया को वाइस चेयरमैन लगाया गया है। इनके साथ ही परमिंदर सिंह पप्पू, सुरेंद्र सिंह बिट्टू, इकबाल सिंह मोहाली, बलविंदर भालो, कुलदीप सिंह मत्रेवाल, दीपक शर्मा, पवन छाबड़ा, गुलजार बिट्टू व बलजीत बल्ली को सदस्य नियुक्त किया गया है।

पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कारपोरेशन में जरनैल मन्नू, चन्न सिंह खालसा व सुखराज गोरा को निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसी तरह इंदरजीत संधू और गुरविंदर पाबला को पंजाब स्टेट कॉनवेयर में निदेशक नियुक्त किया गया है। इंदरजीत संधू पंजाब स्टेट कॉनवेयर के उप-चेयरमैन भी मनोनीत हुए हैं। इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 

गुरदर्शन कुली और इकबाल सिंह भुल्लर को पंजाब एग्रो फूडग्रेन कारपोरेशन लिमिटेड में निदेशक नियुक्त किया गया है। हरपाल को पंजाब स्टेट फार्मर्स एंड फार्म वर्कर्स आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। मोहम्मद ओवैस, डॉ. अनवर, अब्दुर कादिर और बहादुर खान को पंजाब वक्फ बोर्ड का सदस्य बनाया जबकि डॉ. बेअंत सिंह भुल्लर और डॉ. अमित शर्मा को काउंसिल ऑफ होम्योपैथिक सिस्टम ऑफ मेडिसन पंजाब का सदस्य, सरबजीत कौर, नरिंदर घागो, सुरिंदर सिंह साधनवाल, प्रेम सिंह बाठ और राजिंदर लोहिटा को एनिमल वेलफेयर बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

दुपेंद्र सिंह को पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड में निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, विनीत वर्मा, इंदरबंश चड्डा, अनिल भारद्वाज, अतुल नागपाल, जसकरण बादेशा, राज अग्रवाल और शीतल जुनेजा को पंजाब ट्रेडर्स आयोग का सदस्य बनाया गया है। बार्डर एंड कंडी एरिया डेवलपमेंट बोर्ड में पंकज नरूला और आरपीएस मल्होत्रा को सदस्य नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कुलजीत सरहल को पंजाब जलस्त्रोत प्रबंधन एवं विकास निगम का वाइस चेयरमैन नियुक्त करने के अलावा कुलजिंदर ढींडसा, अमरदीप राजन, हरबुपिंदर धारूर और मनदीप कौर रामगढ़िया को निगम के गैर-शासकीय निदेशक नियुक्त किया है। इसी तरह मनीश अग्रवाल को पंजाब गौ सेवा आयोग का वाइस-चेयरमैन नियुक्त करने के साथ ही, अमित जैन, अरुण वधवा, साहिल गोयल, जसपाल छेछी, गोपी शर्मा, विनोद सोई, सौरभ बहल और कुलवंत वडाली को गैर-शासकीय सदस्य नियुक्त किया गया है। 

निशान चहल और एडवोकेट धर्मेंद्र लांबा को पंजाब जेल विकास बोर्ड के सदस्य होंगे। जसवीर शांका, बलबीर सिंह, बलदेव बालखंडी, सुरिंदर सिंह सिंधा, राज कुमार, हरप्रीत आहलुवालिया, रमन कुमार बंटी, राजा मालां, रजिंदर पंच, राम ईशर भगत, जरनैल सिंह धर्मसोत और महल सिंह को श्रम कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें