फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: पंजाब में शाम 7 से सुबह 5 तक कर्फ्यू, शादी व अंतिम संस्कार के अलावा भीड़ पर पाबंदी

Fri, 21 Aug 2020 02:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पंजाब में लगातार बढ़ रहे कोविड के मामलों से निपटने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कई कदम उठाए। इनके तहत 21 अगस्त से ही वीकएंड (हफ्ते के अंतिम दिन शनिवार-रविवार) के लिए लॉकडाउन और राज्य के सभी 167 शहरों व कस्बों में रोजाना शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात के कर्फ्यू का एलान किया गया है। सीएम ने 31 अगस्त तक केवल विवाह और अंतिम संस्कार को छोड़कर राज्य भर में हर तरह की सभाओं पर पाबंदी लगाने के आदेश दिए। 

विज्ञापन


उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया कि इस महीने के अंत तक सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ खुलेंगे। कैप्टन ने अधिकारियों को ये भी आदेश दिए कि वे सरकारी दफ्तरों में लोगों की आवाजाही को सीमित करें और ऑनलाइन शिकायत निवारण व्यवस्था को बढ़ावा दें। 
 

विज्ञापन

50 फीसदी दुकानें खुलेंगी, बसों मे 50 फीसदी सवारियां

कोविड से बुरी तरह प्रभावित पांच जिलों अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और मोहाली में बसों समेत सार्वजनिक यातायात के साधनों में सवारियों की संख्या पर फिर बंदिशें लागू की गई हैं। इस फैसले के तहत 50 प्रतिशत सवारियों की ही अनुमति होगी।

किसी भी निजी निजी वाहन में तीन से अधिक सवारियां नहीं बैठ सकेंगी। मुख्यमंत्री ने पांच जिलों के डिप्टी कमीश्नरों को यह भी निर्देश दिए हैं कि भीड़ पर कंट्रोल करने के लिए रोजाना गैर जरूरी वस्तुओं वाली सिर्फ 50 प्रतिशत दुकानें ही खोली जाएं। राज्य भर के कुल सक्रिय मामलों की 80 प्रतिशत संख्या सिर्फ इन पांच जिलों में ही है। 

अब स्थिति बिगड़ने की संभावनाएं: कैप्टन 
राज्य में अब तक कोविड से हुई 920 मौतों की तरफ इशारा करते हुए कैप्टन ने कहा, ‘हर मौत से मुझे दुख होता है और आने वाले हफ्तों में स्थिति बिगड़ने की संभावनाएं हैं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें