फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर हथियारों समेत पकड़े, तीन पिस्तौल, 22 कारतूस, दो लोहे की रॉड बरामद

Mon, 28 Nov 2022 09:50 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़

सार

एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि मोरिंडा क्षेत्र से इनको पकड़ा गया है। पता लगाया जा रहा है कि इन्हें यहां किसने पनाह दी थी। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ कैरी, कुलविंदर सिंह उर्फ टिंका, सतवीर सिंह उर्फ शम्मी और बेअंत सिंह को तीन पिस्तौल व 22 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोपड़ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक शूटर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्तौल समेत अन्य तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि मोरिंडा क्षेत्र से इनको पकड़ा गया है। पता लगाया जा रहा है कि इन्हें यहां किसने पनाह दी थी। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ कैरी, कुलविंदर सिंह उर्फ टिंका, सतवीर सिंह उर्फ शम्मी और बेअंत सिंह को तीन पिस्तौल व 22 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि इनके पास से कृपाण और दो लोहे की रॉड भी मिली है। उन्होंने बताया कि ये लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। ट्राईसिटी में आरोपी ड्रग्स तस्करी का काम कर रहे थे, जिसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुलदीप कैरी, कुलविंदर टिंका, सतवीर शम्मी वासी माछीवाडा जिला लुधियाना के खिलाफ पहले भी लुधियाना के थाना कुमकलां में एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला दर्ज है। जबकि बेअंत सिंह वासी जिला रोपड़ पर यह पहला मामला दर्ज हुआ है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ दौरान और खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें