फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab : पूर्व सीएम चन्नी बोले- सरकार के खिलाफ बोलने वालों को धमकाया जा रहा, स्कॉलरशिप का मुद्दा भी उठाया

Mon, 29 May 2023 12:24 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए चन्नी ने कहा कि उनके माता-पिता को इंसाफ दिया जाना चाहिए। हर व्यक्ति सिद्धू के कत्ल से दुखी है। उनके माता-पिता टूट चुके हैं। उन्हें इंसाफ मिलने पर ही सारी दुनिया में बैठे मूसेवाला के प्रशंसकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को अपने घर पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने एससी स्कॉलरशिप न मिलने का मुद्दा उठाया। कहा कि 10वीं के बाद पढ़ाई करने वाले बच्चों का नुकसान हो रहा है। सरकार गरीब बच्चों की स्कॉलरशिप का पैसा जमा करवाए। गरीबी पढ़ाई से ही कम होगी। सरकार बच्चों को पढ़ने की सुविधा दे। 

विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार खिलाफ बोलने वाले हर व्यक्ति पर कार्रवाई कर रही है। सरकार धक्केशाही कर मेरे हलके के पंचों, सरपंचों व अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। पुलिस हलके के लोगों को धमका रही है। धरना लगाने वाले को निशाना बनाया जा रहा है। चमकौर साहिब नगर काउंसिल के अध्यक्ष पर विजिलेंस टीम भेजकर दबाव बनाया जा रहा है जबकि एक अन्य नेता ब्लॉक समिति के सदस्य के रेस्टोरेंट पर पुलिस भेजी गई है और पर्चा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है।

बरजिंदर हमदर्द को भेजा नोटिस वापस ले विजिलेंस
चन्नी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रेस की आजादी को दबा रहे है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजिलेंस नोटिस भेजकर परेशान कर रही है। अब जंग-ए-आजादी स्मारक की जांच को लेकर उनको निशाना बनाया जा रहा है। बरजिंदर सिंह ने पंजाब की बड़ी सेवा की है। वह पिछली तीन सरकारों में जंग-ए-आजादी के चेयरमैन रहे हैं। सरकार ऐसी शख्सियतों को परेशान करना बंद करे और विजिलेंस के नोटिस को वापस लिया जाए। आप सरकार गलत परंपरा शुरू कर रही है।
विज्ञापन


मूसेवाला के माता-पिता को इंसाफ मिले
सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए चन्नी ने कहा कि उनके माता-पिता को इंसाफ दिया जाना चाहिए। हर व्यक्ति सिद्धू के कत्ल से दुखी है। उनके माता-पिता टूट चुके हैं। उन्हें इंसाफ मिलने पर ही सारी दुनिया में बैठे मूसेवाला के प्रशंसकों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें