फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अमरिंदर सिंह के पांच मंत्रियों ने कहा- सिद्धू के सलाहकारों के बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक, कार्रवाई की जाए

Tue, 24 Aug 2021 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी है। एक ओर जहां नवजोत सिंह सिद्धू धड़े के नेता कैप्टन अमरिंदर सिहं को हटाने पर तूले हैं तो वहीं दूसरी ओर अमरिंदर सिंह के पांच मंत्रियों ने सिद्धू के सलाहकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन
मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के दो सलाहकारों की टिप्पणियों का कड़ा कुछ मंत्री और विधायकों ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने मालविंदर माली और प्यारे लाल गर्ग के विरुद्ध कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, बलबीर सिंह सिद्धू और साधु सिंह धर्मसोत के अलावा विधायक राज कुमार वेरका ने कहा कि नवजोत सिद्धू के इन दोनों सलाहकारों के बयान स्पष्ट तौर पर भारत के हितों के विरुद्ध और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं।

विज्ञापन


माली और गर्ग के ख़िलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेतृत्व से अपील की है कि पार्टी और देश हित के लिए सिद्धू को तुरंत अपने सलाहकारों पर लगाम लगाने का निर्देश दिया जाए। मंत्रियों ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की सुरक्षा और शातिं के लिए बहुत बलिदान दिया है। किसी को भी इन बलिदानों को दांव पर लगाने और देश व देशवासियों की सुरक्षा को खतरे में डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती। ऐसे बयान सरहदी राज्य पंजाब के लिए गंभीर साबित हो सकते हैं।

यह है विवाद
उल्लेखनीय है कि नवजोत सिद्धू के दो सलाहकारों प्यारे लाल गर्ग और मालविंदर सिंह माली ने सोशल मीडिया पर हाल ही में ऐसे बयान और टिप्पणियां कीं कि पूरी कांग्रेस पार्टी चौतरफा आलोचना से घिर गई। गर्ग ने कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पाकिस्तान की आलोचना किए जाने को गलत ठहराते हुए अपने बयान में पाकिस्तान की हिमायत की जबकि मालविंदर माली ने एक बयान जारी कर कश्मीर को अलग देश करार देते हुए आरोप लगाया कि कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान ने कब्जा किया है। 
विज्ञापन


माली ने संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के मुद्दे पर भी राय रखी, जिसके तहत तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर को एक विशेष दर्जा मिला हुआ था। उन्होंने अपने बयान में सवाल उठाया कि अगर कश्मीर भारत का हिस्सा था तो धारा 370 और 35ए हटाने की क्या जरूरत थी? माली यहीं तक नहीं रुके, दो दिन पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक विवादास्पद कार्टून अपने फेसबुक पेज के कवर पर लगा दिया, जिसमें इंदिरा गांधी के हाथ में पकड़ी बंदूक पर कंकाल लटका है और इंदिरा गांधी के पीछे कंकालों का ढेर लगा है। इसके कुछ ही घंटे बाद माली ने अपने फेसबुक पेज पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के निजी जीवन से जुड़ी फोटो अपलोड कर उनके बारे में अभद्र टिप्पणियां कर दीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें