फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: विजिलेंस की दोबारा रिमांड की मांग अस्वीकार, कोर्ट ने पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को भेजा जेल

Fri, 10 Feb 2023 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने साधु सिंह धर्मसोत को 6 फरवरी को एक समागम से पकड़ा था जिसके बाद से वह 3 दिन के रिमांड पर चल रहे थे। शुक्रवार को जब अदालत में उन्हें पेश किया गया तो विजिलेंस ने तर्क दिया कि उन्हें साधु सिंह धर्मसोत की मोहाली की प्रॉपर्टी के बारे में पड़ताल करनी है।
विज्ञापन
साधु सिंह धर्मसोत को कोर्ट ने भेजा जेल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को शुक्रवार 4 दिन का रिमांड खत्म होने पर विजिलेंस ब्यूरो ने अदालत में पेश किया। हालांकि अदालत से विजिलेंस को झटका लगा है। विजलेंस ने धर्मसोत का 4 दिन का रिमांड और मांगा था, जबकि बचाव पक्ष के वकील की दलीलों का विरोध किया। इसके बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने साधु सिंह धर्मसोत को 6 फरवरी को एक समागम से पकड़ा था जिसके बाद से वह 3 दिन के रिमांड पर चल रहे थे। शुक्रवार को जब अदालत में उन्हें पेश किया गया तो विजिलेंस ने तर्क दिया कि उन्हें साधु सिंह धर्मसोत की मोहाली की प्रॉपर्टी के बारे में पड़ताल करनी है। ऐसे में उन्हें 4 दिन के रिमांड की जरूरत है जबकि बचाव पक्ष का दलील थी कि तीन दिन पहले भी रिमांड लेते हुए विजिलेंस ने यह तर्क दिया था हालांकि वह अपने एफिडेविट में सब कुछ साफ कर चुके हैं। अदालत ने दोनों पक्षों के दलीलों को सुना और इसके बाद पूर्व मंत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

छह प्रॉपर्टी आई सामने
सूत्रों की माने तो धर्मसोत की छह के करीब ऐसी प्रॉपर्टी सामने आई हैं, जो उन्होंने किसी अन्य के नाम पर खरीदी हैं। इनके बारे में भी विजिलेंस द्वारा पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें